{"_id":"68829589f3db0becf90415fa","slug":"the-husband-handed-over-his-wife-to-her-lover-and-said-go-and-live-your-life-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-694317-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पत्नी को प्रेमी के हवाले कर बोला पति, जा जी ले अपनी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पत्नी को प्रेमी के हवाले कर बोला पति, जा जी ले अपनी जिंदगी
विज्ञापन
अगवानपुर। पत्नी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर पति ने खुद महिला को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। इसके बाद बोला- जा जीने अपनी जिंदगी। मैं अपने बच्चों के साथ ही आगे की जिंदगी बिता लूंगा। पुलिस चौकी में सुरक्षा के लिहाज से पति ने कागजी प्रक्रिया को पूरा किया और बाद में अपने घर चला गया।
अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2017 में मझोला के विकास नगर की रहने वाली युवती के साथ हुई ही। शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। शादी के सात साल तक दोनों खुश रहे। 21 मई 2024 को पति पत्नी अपने बच्चों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए थे। पति और बच्चे गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान महिला हर की पैड़ी पर बैठी थी।
इस दौरान मुजफ्फरनगर निवासी युवक उसके पास आकर बैठ गया। दोनों में मामूली बात से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। बातों ही बातों में मोबाइल नंबर का आदान प्रदान कर लिया। इसके बाद इंस्टाग्राम पर उनकी बात शुरू हो गई। बात शादी करने तक पहुंच गई। युवक मुरादाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने आया। यहां से महिला को अपने साथ ले गया। कुछ दिन बाद महिला और युवक को पति ने ढूंढ लिया। पत्नी को अपने साथ ले आया लेकिन कुछ दिन बाद फिर से महिला उसके साथ चली गई। फिर से प्रयास करने पर महिला वापस आ गई। बृहस्पतिवार को महिला फिर से जिद करने लगी कि उसे मुजफ्फरनगर जाना है।
विज्ञापन
पति ने बताया कि बड़ा बेटा ट्यूशन गया था। उसने कहा कि बेटे को वापस आने दो लेकिन उसने बेटे को देखने को मना कर दिया। बोली वह मुजफ्फरनगर जा रही है। बृहस्पतिवार को महिला के प्रेमी को पुलिस चौकी में बुला लिया गया। पति-पत्नी को प्रेमी के हवाले कर अपने बेटों को लेकर चला गया।