फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The highway echoed with the cheers of Har Har Mahadev

Moradabad News: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बढ़ते रहे भोलों के कदम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
The highway echoed with the cheers of Har Har Mahadev
मुरादाबाद। कभी बादल तो कभी तेज धूप, होठों पर बम भोले के जयकारे, भोले के भजनों पर थिरके कदमों के साथ भोले (कांवड़िए) अपने-अपने मंदिरों की ओर चले। सुबह से लेकर रात तक कांठ रोड और दिल्ली रोड पर कांवड़ियों के वजह से माहौल भोलेमय हो गया। जगह-जगह शिविरों में भोले के भक्तों की सेवा की गई। वहीं, शहर के प्रमुख मंदिरों में भी सोमवार को जलाभिषेक की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

कांठ रोड पर शनिवार को रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर के श्रद्धालु कांवड़ लेकर निकले, जबकि दिल्ली रोड पर अमरोहा के श्रद्धालु कांवड़ लेकर निकले। चौपहिया वाहनों में लगे म्यूजिक सिस्टम पर भोले के भजन बज रहे थे। कांवड़ भी आकर्षक तरीके से सजी थीं। युवक या व्यक्ति ही नहीं, बल्कि महिलाएं और बालक भी कांवड़ लेकर निकले। बैकुंठी कांवड के अलावा तरह-तरह से भोले की प्रतिमाएं साथ लेकर कांवड़िये जा रहे थे। अमरोहा के जत्थे ने रुई से चार फीट का शिवलिंग बनाया था। इसके अलावा लालपुर कला रामपुर के श्रद्धालु महाकाल का रथ लेकर चल रहे थे। तो वहीं जगन्नाथ यात्रा का प्रतिरूप तीन मंदिरों वाली कांवड़ को एक साथ दस श्रद्धालु लेकर चल रहे थे। यह दोनों कांवड़े राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। राहगीर रुककर प्रतिमाओं को निहार रहे थे। बारी-बारी से श्रद्धालु रथ को खींच रहे थे। कांठ रोड और दिल्ली रोड पर कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर भी सजने लगे हैं। वहां पर चाय, दूध, फल व भोजन की व्यवस्था है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को मेडिकल की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article