फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The highest number of complaints received related to the non-issuance of ration cards to eligible individuals.

Moradabad News: पात्रों के राशनकार्ड नहीं बनाने की आईं सबसे अधिक शिकायतें

Sun, 20 Sep 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 20 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The highest number of complaints received related to the non-issuance of ration cards to eligible individuals.
बिलारी। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार सुबह आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों की कुल 92 शिकायतें आईं जिनमें से मात्र नौ शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी समाधान दिवस शुरू होने के निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देर से पहुंचे। दिवस में पहुंचते ही उन्होंने फरियादियों को सुना। दिवस में फरियादियों की शिकायतें दर्ज करने के लिए अलग से पंजीकरण काउंटर बनाया गया था। सभी शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत दर्ज होने की पर्ची जारी की गई। दिवस में सर्वाधिक 32 शिकायतें अकेले आपूर्ति विभाग की आईं। इनमें से अधिकतर शिकायतें पात्र के नए राशन कार्ड न बनने तथा कार्डों में यूनिट शामिल न होने को लेकर थीं।
विज्ञापन


दिवस में राजस्व विभाग की 30, विकास विभाग की 12, पुलिस विभाग की 08, विद्युत विभाग की 08 और अन्य विभागों की दो शिकायतें आईं। राजस्व और आपूर्ति विभाग से संबंधित नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। दिवस के समापन पर डीएम ने बताया कि दिवस में आने वाली जो शिकायतें निस्तारण से शेष रह गई हैं उन्हें शीघ्र निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेज दिया गया है। अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि शिकायतों के निस्तारण में कोई लापरवाही न बरती जाए। दिवस में स्थानीय अधिकारियों के अलावा जिला स्तरीय अनेक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





सितंबर माह के तीसरे शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। समाधान दिवस में बिजली, पुलिस, राजस्व, राशन, पेंशन, समाज कल्याण और विकास विभाग से संबंधित कुल 84 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 16 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया, जबकि शेष शिकायतों को निर्धारित समय सीमा से पूर्व निस्तारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।






शनिवार को सुबह 10 बजे एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस शुरू हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। किसी ने बिजली की समस्या रखी तो किसी ने राशन, राजस्व और पेंशन से संबंधित शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल महत्वपूर्ण आयोजन है। यहां प्राप्त होने वाली शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।



समाधान दिवस में सीओ सुनीता दहिया, तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, नायब तहसीलदार साक्षी यादव, एसडीओ विद्युत सचिन रस्तोगी, एडीओ समाज कल्याण अवनीत कुमार, एडीओ कृषि सनोज कुमार, पूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, गन्ना समिति सचिव खेत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।



--फोटो सं. 01



फोटो 2 से 7



---------



ठाकुरद्वारा के संपूर्ण समाधान दिवस में निपटीं छह शिकायतें



संवाद न्यूज एजेंसी



ठाकुरद्वारा। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 64 लोगों की शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण हो गया। अन्य के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।




ठाकुरद्वारा तहसील में एडीएम प्रशासन को आना था लेकिन किसी करणवश उनके न आने पर एसडीएम वेद प्रकाश पांडे ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव बहादुरनगर में रहने वाले भीम सिंह खतौनी में पत्नी का नाम दर्ज न होने से परेशान थे तो ठाकुरद्वारा निवासी अनीस अहमद ने सार्वजनिक कुएं पर अवैध कब्जे, दुकान निर्माण की शिकायत रखी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन समाधान दिवस से यह शिकायत रख रहे हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कुंडेसरा गांव के देवराज ने घर के सामने खड़े हैंडपंप से परेशानी, भायपुर निवासी नरेश कुमार ने दिव्यांग आईडी की त्रुटि से जुड़ी समस्या बताई। एसडीएम ने शिकायतों से संबंधित विभागों को यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।



00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed