फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The groom's side refused to bring the procession for not giving dowry

दहेज नहीं देने पर दूल्हा पक्ष ने बरात लाने से किया इंकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The groom's side refused to bring the procession for not giving dowry
कुंदरकी। शादी में बोलेरो की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा पक्ष ने बरात लाने से इंकार कर दिया। एसएसपी के आदेश पर कुंदरकी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसकी बेटी का रिश्ता मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ तय हुआ था। लगभग छह माह पहले रिश्ता पक्का करने के लिए चालीस लोग उसके घर आए थे। रिश्ते में खाना, कपड़े, नकद और सोने के जेवरात आदि में लगभग ढाई लाख रुपये खर्च किए थे। शादी की तारीख पांच मई 2022 को तय हुई थी। इसी के चलते वह अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुट हैं। रिश्तेदारों में शादी के कार्ड भी बांटने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच दूल्हे के परिजनों का फोन आया और दहेज में बोलेरो वाहन की मांग की है। बोलोरो नहीं देने पर बरात नहीं लाने की बात कही। बाद में दुल्हन पक्ष ने रिश्तेदारों और बिरादरी की पंचायत बुलाई तब भी ये लोगों ने दहेज की मांग पर अड़े रहे। इस पर पंचायत के लोगों ने कहा कि अगर शादी नहीं कर रहे हैं तो युवती पक्ष द्वारा दिया गया समान और रकम वापस कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर भी इन लोगों ने पंचायत में सामान और रकम वापस देने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed