फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The graph of road accidents increased by 18 percent, the commissioner sought answers from the officials

18 फीसदी बढ़ा सड़क हादसों का ग्राफ, कमिश्नर ने अधिकारियों से मांगा जवाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
The graph of road accidents increased by 18 percent, the commissioner sought answers from the officials
मुरादाबाद। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। हालत ये है कि इस साल अब तक पूरे मंडल में 1090 दुर्घटनाओं में 702 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। मंगलवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कमिश्नर से इसे लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा। कमिश्नर का मानना था कि सड़क के गड्ढे और अवैध कट भी दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर कार्यालय पर हुई समिति की बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए सड़क हादसों के आंकडों को देख मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह नाराज हो गए। आंकड़ों में बताया गया कि वर्ष 2020 में जनवरी से जुलाई माह तक मंडल में 921 सड़क दुर्घटनाओं में 603 लोगों की मृत्यु हुई थी, जबकि इस साल इसी अवधि के दौरान 1090 सड़क दुर्घटनाएं हुई है, जिनमें 702 लोगों ने अपनी जान गवाई है। पिछले साल की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ 18 प्रतिशत और मृतकों की संख्या 16 प्रतिशत बढ़ गई थी।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण बढ़ रही हैं। यदि इन वजहों से भविष्य में कोई भी हादसा हुआ तो उन पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने हाईवे पर अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ के प्रर्वतन दल और यातायात विभाग के अधिकारियों को भी सड़कों के बीच में बिना स्टापेज वाहन रोकने, चलते वाहन में सवारियों को बैठाने और उतारने के अलावा ओवरलोड वाहनों के खलिाफ भी कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed