फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The government team investigated the pending works of CM Grid

Moradabad News: सीएम ग्रिड के पिछड़े कार्यों की शासन की टीम ने की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The government team investigated the pending works of CM Grid
मुरादाबाद। सीएम ग्रिड योजना के तहत चौधरी चरण सिंह चौक से कैल्टन स्कूल तक चल रहे मार्गों के सौंदर्यीकरण और स्मार्ट सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर मंगलवार को शासन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी (यूआरआईडीए) के डिप्टी सीईओ एके श्रीवास्तव ने किया। उनके साथ अमित किरण और सागर किशन ने निर्माण कार्यों की स्थिति की जांच की।
विज्ञापन

टीम ने चौधरी चरण सिंह चौक से कैल्टन स्कूल तक नाले के निर्माण कार्य को देखा। इस दौरान अधिकारियों ने पाया कि नाले का निर्माण कार्य प्रगति पर है लेकिन सड़क के दोनों किनारों पर बिजली विभाग ने अबतक बिजली के पोल शिफ्ट नहीं किए हैं जिससे परियोजना पिछड़ रही है। इसके साथ ही कई स्थानों पर सड़क किनारे अतिक्रमण भी निर्माण कार्य को बाधित कर रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीईओ श्रीवास्तव ने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाधाएं जल्द से जल्द दूर कर कार्य में गति लाई जाए। उन्होंने कहा कि सीएम ग्रिड योजना शासन की प्राथमिक योजनाओं में है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अतिक्रमण को हटाने के अलावा बिजली विभाग से भी संपर्क कर निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार टीम ने निर्माण की स्थिति देखी है और स्थानीय लोगों से फीडबैक लेकर अपनी जांच रिपोर्ट तैयार की है। टीम ने फेज-1 के अलावा सीएम ग्रिड फेज-2 की सड़कों की स्थिति भी देखी है। टीम ने जो निर्देश दिए हैं उसका पालन कर सभी कार्यों को मानकों के अनुरूप पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed