फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The government does not want to give reservation to women: Dr. Sunil

सरकार महिलाओं को आरक्षण देना नहीं चाहती : डॉ. सुनीलम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The government does not want to give reservation to women: Dr. Sunil
बिलारी। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मध्य प्रदेश में सपा विधायक दल के पूर्व नेता डॉ. सुनीलम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार भारत के संसदीय लोकतंत्र का स्वरूप बदलना चाहती है। यह विकास नहीं, बल्कि विनाश की डबल इंजन सरकार है। सरकार का अपने को महिलाओं का हितैषी होना दिखाना एक नाटक है, यह सरकार महिलाओं को आरक्षण देना नहीं चाहती है।
विज्ञापन

डॉ. सुनीलम रविवार दोपहर बिलारी नगर में नागरिक परिषद बिलारी के अध्यक्ष डॉ. राकेश रफीक के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार को देश के विकास की कोई चिंता नहीं है। किसानों को उनकी आय बढ़ाने का वायदा करना खोखला साबित हुआ। मजदूरों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। नोएडा में मजदूरों का उत्पीड़न कर और परेशान मजदूरों की आवाज उठाने वाले सपा नेताओं को हिरासत में लेकर लोकतंत्र की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का मकसद महिलाओं का आरक्षण देना नहीं है यदि ऐसा ही करना होता तब 2023 के बाद कभी कर दिया होता। सरकार स्वयं को स्थायी रखने के लिए परिसीमन करना चाहती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल विपक्ष ने केंद्र सरकार के मंसूबे को नाकाम कर दिया है। डॉ. सुनीलम ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने के लिए वह देश भर के दौरे पर निकले हैं। इस अवसर पर बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान, नागरिक परिषद के डॉ. राकेश रफीक, प्रेमकुमार, तिलकराज चांदना व सुब्हान अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-13,14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed