{"_id":"5e7a5a1b8ebc3e6f945b56ff","slug":"the-goverment-will-take-concrete-steps-to-avert-the-crisis-of-life-saving-drugs-city-news-mbd344219927","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति नहीं होगी बधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति नहीं होगी बधित
Wed, 25 Mar 2020 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
दवाएं
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना जैसी महामारी की दहशत के बीच एक अच्छी खबर भी है। जीवन रक्षक दवाओं का संकट टालने के लिए शासन ने ठोस कदम उठाए हैं। जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति किसी भी कीमत पर नहीं रोकी जाएगी। इसके लिए दवा बनाने वाली कंपनियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
दवाओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों के लिए भी पास जारी हो गए हैं। गजरौला की जुबिलेंट और रामपुर की रेडिको कंपनियां सैनिटाइजर बनाएंगी और प्रदेश में सप्लाई देंगी।
दवाएं बनाने के लिए अधिकतर कच्चा माल चीन से आता है। पिछले दो महीने से कच्चे माल की आपूर्ति बाधित हैं। कंपनियों में कच्चे माल की कमी से दवाओं का उत्पादन कम हो गया है। मुरादाबाद जिले में तीन हजार से अधिक मेडिकल स्टोर और चार करोड़ रुपये की दवाओं की रोजाना खपत है।
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के बाद से दवाओं की सप्लाई चेन टूटने से दवाओं की मारामारी हो गई है। सर्दी, जुकाम, बुखार, दर्द एंटीबायोटिक दवाओं से स्टोर खाली होने लगे हैं। मास्क, सैनिटाइजर और ग्लब्ज पहले से ही बाजार से गायब हैं।

जिला औधषि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि दवाओं का संकट टालने के लिए शासन ने ठोस कदम उठाए हैं। लॉकडाउन के बीच दवाओं की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। दवा बनाने वाली कंपनियों को आदेश जारी किए गए हैं। दवाओं का ट्रांसपोर्ट करने वाले वाहनों को बार्डर और जिले के अंदर नहीं रोका जाएगा। वाहनों पर पास चस्पा होगा। जीवन रक्षक दवाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि सैनिटाइजर बनाने के लिए प्रदेश में 40 कंपनियों को लाइसेंस जारी हुए हैं। इनमें गजरौला की जुबिलेंट सबसे प्रमुख कंपनी है। जुबिलेंट सबसे अधिक सैनिटाइजर बनाएगी और प्रदेश के अधिकतर जिलों को सप्लाई करेगी। औषधि निरीक्षक ने बताया कि बुधवार से उत्पादन शुरू हो जाएगा और आने वाले तीन दिन में सप्लाई शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि रामपुर की रेडिको कंपनी को भी इसी सप्ताह लाइसेंस जारी हो जाएगा। मुरादाबाद मंडल की दोनों ही कंपनियां प्रदेश में सैनिटाजर की 70 फीसदी खपत पूरी करेंगी।