फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girls who accused the exporter's driver of rape, ransacked the woman employee's face

मुरादाबाद: निर्यातक के चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वालीं लड़कियों ने की तोड़फोड़, महिला कर्मचारी का चेहरा खरोंचा

Sat, 20 Nov 2021 03:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 20 Nov 2021 03:09 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के इंपीरियल तिराहे के पास से 13 नवंबर की शाम सात बजे एक निर्यातक का चालक लोक बहादुर तीन नाबालिग लड़कियों को अपनी कार में बैठाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पकड़ लिया था। इस मामले में कोतवाली में नेपाल निवासी लोक बहादुर और उसके मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी चालक जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
The girls who accused the exporter's driver of rape, ransacked the woman employee's face
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : amar ujala

विस्तार

निर्यातक के चालक पर अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली नाबालिग लड़कियों ने चाइल्ड लाइन में तोड़फोड़ की। महिला कर्मचारी ने लड़कियों को शांत कराने का प्रयास किया तो उनका चेहरा खरोंच दिया। लड़कियां वापस रेलवे स्टेशन पर जाने की जिद कर रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़कियां समझाया और शांत कराया। इससे पहले जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान लड़कियों ने हंगामा किया था।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के इंपीरियल तिराहे के पास से 13 नवंबर की शाम सात बजे एक निर्यातक का चालक लोक बहादुर तीन नाबालिग लड़कियों को अपनी कार में बैठाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पकड़ लिया था। इस मामले में कोतवाली में नेपाल निवासी लोक बहादुर और उसके मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी चालक जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित तीनों लड़कियों और दो लड़कों को चाइल्ड लाइन भेजा था। यहां पीड़ितों की काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस टीम शुक्रवार दोपहर लड़कियों को जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंची और मेडिकल कराया। इस दौरान लड़कियां हंगामा करने लगीं और वापस रेलवे स्टेशन जाने की जिद करने लगीं। महिला कांस्टेबलों ने किसी तरह लड़कियों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने लड़कियों को दोबारा चाइल्ड लाइन छोड़ दिया। यहां गुरुवार शाम लड़कियों ने खूब हंगामा किया। तोड़फोड़ की और अलमारियों में रखी फाइलें फोड़ दीं। महिला कर्मचारी ने शांत करने की कोशिश की तो एक लड़की ने उनका चेहरा खरोंच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन में तैनात की पुलिस
नाबालिग लड़कियों द्वारा चाइल्ड लाइन में हंगामा और तोड़फोड़ किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद लड़कियों को समझाकर शांत किया गया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि महिला कांस्टेबल की ड्यूटी चाइल्ड लाइन में लगाई गई है।

आज सीडब्ल्यूसी में पेश की जाएंगी पीड़ित लड़कियां
पीड़ित लड़कियों के गुरुवार को 161 के बयान हुए थे, जिसमें बड़ी लड़की ने एफआईआर का समर्थन किया था। इसके बाद लड़कियों को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया था। शुक्रवार को अवकाश होने की वजह से लड़कियां बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश नहीं हो चुकी हैं। अब शनिवार को इनके बयान होंगे।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और लड़कियों को समझाया गया कि उन्हें शनिवार को रेलवे स्टेशन ले जाएंगे। इसके बाद ही लड़कियां शांत हो गईं हैं। कोतवाली पुलिस ने तीन लड़कियों और दो लड़कों को चाइल्ड लाइन भेजा है। गुरुवार से ही लड़कियां यहां हंगामा कर रही हैं। उनकी काउंसलिंग की जा रही है, लेकिन लड़कियां वापस रेलवे स्टेशन पर जाने की जिद कर रही हैं। एक स्टाफ का चेहरा भी खरोंच दिया है। अलमारी में रखी फाइल फाड़ दीं और तोड़फोड़ भी की है।
श्रद्धा शर्मा, प्रभारी, चाइल्ड लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed