फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl's photo was edited and made viral on Instagram

Moradabad News: युवती की फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर किया वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The girl's photo was edited and made viral on Instagram
मुरादाबाद। अगवानपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती की फोटो एडिट कर दो युवकों ने उसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। दोनों ने युवती के मंगेतर को भी फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की। आरोपियों ने युवती के भाई को भी फोटो भेजी। पीड़िता की मां की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अगवानपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता एक साल पहले भोजपुर के गांव निवासी युवक से तय किया था। आरोप लगाया कि अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर पछाया निवासी बाॅबी और उसके साले उन्नाव के शुक्लागंज निवासी शिवकुमार ने युवती की फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने बेटी के होने वाले जेठ की आईडी पर भी अश्लील फोटो भेज दिए। फोटो पर आपत्तिजनक और गंदे कमेंट लिखा था। साथ ही मंगेतर को रिश्ता करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई। युवती की मां का आरोप है कि शिवकुमार उसे लगातार धमकी दे रहा है। इस हालात में उसकी बेटी का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया है। शिकायत करने पर आरोपियों से उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बाॅबी और शिवकुमार के खिलाफ आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि इस मामले में जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed