{"_id":"6933491cbb1a70118108d075","slug":"the-girl-was-physically-exploited-on-the-pretext-of-marriage-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-785631-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण
विज्ञापन
मुरादाबाद। शादी का झांसा देकर युवक ने भोजपुर थानाक्षेत्र की युवती शारीरिक शोषण किया लेकिन नौकरी लगने के बाद आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
भोजपुर थाने की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक, उसके पिता और तीन भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 25 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी ननिहाल रामपुर के टांडा थानाक्षेत्र में है। 2017 में उसकी जान पहचान रामपुर के टांडा थानाक्षेत्र के रतुआ नगला निवासी जितेंद्र सिंह से हो गई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। 2019 में आरोपी की नौकरी लग गई। पांच अप्रैल 2025 को जितेंद्र ने युवती को कॉल की और बताया कि परिवार वाले उसकी शादी कहीं दूसरी युवती से करना चाहते हैं।
परिजन शादी में दहेज मांग रहे हैं लेकिन तुम्हारे परिजन दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाएंगे तब भी आरोपी ने युवती को भरोसा दिया है कि वह उससे ही शादी करेगा। पीड़िता का आरोप है एक अगस्त 2025 को आरोपी जितेंद्र ने उससे शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़िता जितेंद्र के घर गई। उसके पिता कृपाल सिंह, भाई आकाश, बिट्टू और सुमित ने धमकी देकर अपने घर से भगा दिया। भोजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता पुत्र समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो