{"_id":"656ac78335951c969903d319","slug":"the-girl-reached-her-lover-house-and-was-adamant-on-marriage-in-moradabad-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमी के घर पहुंच गई युवती... परिवार के सामने रखी ये जिद, बुलानी पड़ गई पंचायत; फिर हुआ ये बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमी के घर पहुंच गई युवती... परिवार के सामने रखी ये जिद, बुलानी पड़ गई पंचायत; फिर हुआ ये बड़ा फैसला
Sat, 02 Dec 2023 11:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:55 AM IST
सार
मुरादाबाद में प्रेमी के घर पहुंची युवती शादी की जिद पर अड़ी रही। हालांकि ग्रामीणों के समझाने पर वह घर लौट गई। प्रेमी युगल एक ही गांव के रहने वाले हैं। लेकिन अलग जाति होने के चलते परिजन दोनों की शादी का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरादाबाद जिले के कुंदरकी इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती शुक्रवार को अपने प्रेमी के घर पहुंची और शादी करने की जिद पर अड़ गई। जानकारी होने पर युवती के परिजन भी युवक के घर पहुंच गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची।
युवती के नहीं मानने पर पंचायत बुलाई गई। जिसमें युवती को समझाकर घर भेज दिया। हालांकि युवती ने प्रेमी से शादी करने की जिद नहीं छोड़ी। कुंदरकी थाना इलाके के एक गांव निवासी युवती का कई वर्षों से पड़ोस के ही रहने वाले दूसरी जाति के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। लेकिन दोनों की जाति अलग-अलग होने के चलते उनके परिजन शादी का विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी से शादी करने की जिद करते हुए हंगामा करने लगी।
विज्ञापन
युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे घर चलने की बाद कहने लगे, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद डायल 112 को फोन कर बुलाया गया, लेकिन युवती के नहीं मानने पर पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने युवती को समझाकर उसके घर भेज दिया।