{"_id":"686c2b999024f866800775e2","slug":"the-girl-insisted-on-staying-at-her-boyfriends-house-panchayat-held-at-the-police-station-moradabad-news-c-281-1-smbd1012-100675-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रेमी के घर रहने की जिद पर अड़ी युवती, थाने में पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रेमी के घर रहने की जिद पर अड़ी युवती, थाने में पंचायत
विज्ञापन
पाकबड़ा। थानाक्षेत्र के गांव में सोमवार सुबह युवती अचानक अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के घर वालों ने विरोध किया तो युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में थाने में हुई पंचायत में दोनों परिवारों की सहमति पर युवती को प्रेमी के घर रहने की अनुमति दे दी गई।
प्रेमी के घर पहुंची युवती ने सीधे परिजनों से कहा कि अब वह यहीं रहेगी। पहले तो घरवालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश की गई। इसके बाद युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए थाने बुलाया। थाने में पंचायत बैठाई गई जिसमें दोनों परिवारों के सदस्यों और गांव के लोग मौजूद रहे। काफी देर तक चली बातचीत के बाद आपसी सहमति से फैसला लिया गया।
पंचायत के फैसले के अनुसार, प्रेमिका को प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दी गई। पुलिस ने भी दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में रही। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया है। प्रेमिका प्रेमी के साथ उसके घर चली गई।