फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl injured in the accident on the highway also died.

Moradabad News: हाईवे पर हादसे में घायल युवती ने भी तोड़ा दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The girl injured in the accident on the highway also died.
पाकबड़ा। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शनिवार की शाम कार की टक्कर से घायल हुई युवती ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में युवती की मां और मौसेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक के रहने वाले सरताज परिवार के साक पाकबड़ा के समाथल में रह रहे हैं। सरताज दिल्ली में सैलून पर काम करते हैं। शनिवार को सरताज की पत्नी शमीमजहां (45), अपनी बेटी मुस्कान, भांजे अल्फेज, बहू आयशा के साथ पाकबड़ा में कैलसा रोड पर नुमाइश देने गई थी। साढ़े सात बजे चारों वापस आ रहे थे कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर विल्सोनिया के पास चारों को दिल्ली की ओर आ रही कार ने टक्कर मार दी थी जिसमें शमीमजहां, उनके भांजे अल्फेज की मौत हो गई थी। शमीमजहां की 19 वर्षीय बेटी मुस्कान हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। सोमवार की शाम को मुस्कान की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में महिला के बेटे की तहरीर पर अज्ञात शिफ्ट कार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed