फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl hanged herself after making the video viral and blamed her sister-in-law and father-in-law for her death

Moradabad News: वीडियो वायरल कर फंदे पर लटकी युवती ननद और ससुर को बताया माैत का जिम्मेदार

Sun, 25 May 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 25 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The girl hanged herself after making the video viral and blamed her sister-in-law and father-in-law for her death
भोजपुर । युवती ने वीडियो वायरल कर माैत का जिम्मेदार ननद और ससुर को बताते हुए फंदे पर लटककर जान दे दी। उसके पिता जब गांव पहुंचे तो बेटी का शव चारपाई पर पड़ा पाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


मुरादाबाद के मोहल्ला सराय गुलजारीमल निवासी सलीम अहमद ने बताया कि उसकी पुत्री अमरीन (23 )की शादी चार माह पहले जुनैद पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला सुंदरनगर पीपलसाना के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि युवती ने जुनैद से अपनी मर्जी से शादी की थी, वह रजामंद नहीं थे। पिता ने बताया कि शनिवार को सवा दो बजे अमरीन ने वीडियो कॉल कर बताया कि उसे उसके ससुराल वाले पीट रहे हैं।
विज्ञापन


पिता सलीम ने बताया कि वह अपने परिजन समीर, कौशर बेगम, मैसर जहां आदि के साथ पीपलसाना पहुंचे तो देखा कि अमरीन का शव चारपाई पर पड़ा था।

ग्रामीणों का कहना था कि युवती ने फंदे पर लटककर जान दी है, ससुराल वालों ने शव फंदे से उतारकर चारपाई पर रखा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि युवती का पति जुनैद एक माह से बंगलुरू में वेल्डिंग का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहा-वीडियो में

युवती ने एक वीडियो भी वायरल किया, जिसमें कहा कि उसका पति बंगलुरू में काम करता है। ननद और ससुर घर में रहते हैं। ननद उसका जीना हराम किए है। वह इलाज में लगे पैसे की मांग करते हैं। मेरी माैत के जिम्मेदार ननद और ससुर के अलावा कुछ कसूरवार मेरे पति भी हैं। सभी लोग उससे कहते हैं कि वह मरना चाहती है मर जाए। यह वीडियो बनाने के बाद युवती ने अपने दुपट्टे के फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed