फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl committed suicide by hanging herself

Moradabad News: युवती ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by hanging herself
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

छजलैट क्षेत्र के किरतपुरी गांव निवासी सोनिया (21) ने बुधवार रात दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।
छजलैट थाना क्षेत्र के किरतपुरी निवासी कल्याण सिंह और उसके परिवार के लोग बुधवार को खेत पर गए थे। घर पर कल्याण की छोटी बेटी सोनिया अकेली थी। रात करीब दस बजे सोनिया दुपट्टे को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रात में परिवार के लोग घर आए, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने छजलैट पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष लखपत सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी सीओ कुलदीप कुमार को दी।
विज्ञापन

सीओ और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष छजलैट लखपत सिंह ने बताया कि युवती ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में परिवार के लोगों को कुछ स्पष्ट नहीं किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनिया की मौत हैंगिंग से होने की बात सामने आई है। बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम से आने के बाद परिवार वालों ने उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया है। सोनिया चार बहनों और एक भाई में चौथे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed