फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The former head had got the ration dealer's husband murdered from jail

.पूर्व प्रधान ने जेल से कराई थी राशन डीलर के पति की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
The former head had got the ration dealer's husband murdered from jail
मुरादाबाद। काफियाबाद की राशन डीलर सुखलेश के पति सिक्योरिटी गार्ड सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि सुरेंद्र की हत्या जेल में बंद काफियाबाद के पूर्व प्रधान आशीष कुमार ने सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हत्याकांड की साजिश जेल में बंद पूर्व प्रधान और एक सुपारी किलर के हिस्ट्रीशीटर भाई अजीत चौधरी ने रची थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में सुरेंद्र सिंह हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि भोजपुर थानाक्षेत्र के काफियाबाद गांव निवासी सुरेंद्र सिंंह मुरादाबाद में साईं गार्डन में सिक्योरिटी गार्ड थे। वह रोज की तरह चार सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे नाइट ड्यूटी कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इस्लामनगर काफियाबाद रोड पर सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुरेंद्र के पिता की ओर से मामले में केस दर्ज किया गया था। पुलिस और एसओजी ने केस की तफ्तीश शुरू की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। नामजदगी से अलग कहानी निकलकर सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जेल में बंद हत्यारोपी पूर्व प्रधान अशीष कुमार ने सुरेंद्र की हत्या की साजिश रची थी। उसने जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अजीत चौधरी से मिलकर सुरेंद्र की हत्या कराने के लिए एक लाख 45 हजार रुपये में सुपारी दी थी। इसके बाद अजीत ने अपनी पत्नी के माध्यम से रुपये जेल के बाहर भिजवा दिए थे। यह रकम अजीत के छोटे भाई विनीत कुमार निवासी हाथीपुर थाना बिलारी को दिए गए थे। विनीत ने अपने साथ डिलारी थानाक्षेत्र के फजलपुर गांव निवासी योगेश उर्फ रिंकू को 22 हजार रुपये देकर सुरेंद्र की हत्या करने के लिए शामिल कर लिया था।
चार सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे जब नाइट ड्यूटी करने के बाद सुरेंद्र घर लौट रहे थे तो आरोपी विनीत और योगेंद्र उर्फ रिंकू चट्टा पुल के पास से ही पीछे लग गए थे। रास्ते में मौका पाकर पहले योगेश ने एक गोली मारी। इसके बाद विनीत ने दो गोलियां मारकर दी थीं। जिसमें सुरेंद्र घायल हो गए थे। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
पुलिस ने विनीत और योगेश को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और दो तमंचे बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने बताया ने कि 25 अप्रैल की रात काफियाबाद में ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश में उदयपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उदयपाल की हत्या के मामले में पूर्व प्रधान आशीष कुमार जेल में बंद है।

पुलिस का दावा है कि उदयपाल हत्याकांड में समझौता कराने के लिए ही उसने सुरेेंद्र की हत्या की गई है। एसएसपी ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी शलभ माथुर की ओर से 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों की हत्याकांड में कोई भूमिका सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद सभी को क्लीन चिट दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed