फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The fever of sacrificial goats is being measured by thermometer

Moradabad News: थर्मामीटर लगा नापा जा रहा कुर्बानी के बकरों का बुखार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
The fever of sacrificial goats is being measured by thermometer
मुरादाबाद। कुर्बानी के लिए बकरों की बिक्री जहां तेज हो गई है वहीं दूर दराज से शहर में बिकने आए बकरों में सर्दी, जुकाम और डायरिया के लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि पशु चिकित्साधिकारी सदर पर प्रतिदिन 50 से अधिक बकरे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कुर्बानी का बकरा स्वस्थ होना चाहिए। लिहाजा कुर्बानी का बकरा खरीदने वाले लोग बकरों में बीमारी से संबंधित थोड़ा बहुत लक्षण देख कर ही चिंतित हो जा रहे हैं। पशु चिकित्साधिकारी सदर डॉ. जितेंद्रवीर सिंह ने बताया कि बदले मौसम के कारण कई बार बकरों में सर्दी, जुकाम और डायरिया के लक्षण देखने को मिलते हैं। उन्होंने बताया कि कुर्बानी के लिए बकरा खरीद कर लाने वाले करीब 30 लोग मंगलावर बकरों का उपचार कराने पहुंचे। किसी का थर्मामीटर से बुखार चेक किया गया तो किसी को इंजेक्शन आदि लगाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई खरीदार भी बकरा खरीदने से पहले उसका थर्मामीटर से बुखार चेक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर बकरे का तापमान 103 डिग्री से अधिक है तो उसे बुखार होगा। खांसी आना, नाक आदि बहना और नथुआ आदि का फूलना जुकाम के लक्षण हैं। लूज मोशन डायरिया का लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि इसमें घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक दो दिन के उपचार से वह स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने बकरों में इस तरह के किसी भी लक्षण के होने पर उसे पास के पशु चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed