फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The employee who went missing with jewelry worth 60 lakhs did not reach Nepal

60 लाख के जेवर लेकर गायब हुआ कर्मचारी नहीं पहुंचा नेपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The employee who went missing with jewelry worth 60 lakhs did not reach Nepal
मुरादाबाद। 60 लाख रुपये की कीमत के जेवर लेकर गायब हुआ कर्मचारी नेपाल अपने घर नहीं पहुंचा है। पुलिस ने उसके परिवार के लोग और वहां के स्थानीय लोगों से संपर्क कर उसके बारे में पल पल की जानकारी ली थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के साहू स्ट्रीट मंडी चौक स्थित मैसर्स फूल कुमार आर्नामेंट हाउस निवासी उपेंद्र अग्रवाल ने सात जनवरी को कोतवाली में केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह सोने चांदी के जेवर का थोक का व्यापार करते हैं। उन्होंने छह जनवरी की दोपहर करीब ढाई बजे अपने कर्मचारी गोविंद नगर लंका बाग निवासी सुधीर वर्मा को करीब 60 लाख रुपये की कीतत के 705 ग्राम सोने के जेवर, 500 ग्राम सोना और डेढ़ किलोग्राम चांदी लेकर संभल भेजा था, मगर सुधीर संभल नहीं पहुंचा है और उसका मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर सुधीर की तलाश शुरू की। उसके परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि वह मूलरूप से नेपाल निवासी हैं। हो सकता है कि सुधीर नेपाल भाग गया हो। इसके बाद पुलिस नेपाल बॉर्डर पर पहुंची और वहां सुधीर के परिवार के लोगों और वहां के स्थानीय लोगों से फोन के जरिये उसकी पल पल की जानकारी ली, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का दावा है कि सुधीर न मोबाइल इस्तेमाल कर रहा है और न ही वह अब तक अपने घर पहुंचा है। अब पुलिस ने भी उसकी तलाश बंद कर दी है। पुलिस चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हो चुकी है। सीओ कोतवाली आलोक अग्रहरि ने बताया कि कर्मचारी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed