फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The elderly will get the gift of the center on Deepawali

Moradabad News: दीपावली पर मिलेगा बुजुर्गों को सेंटर का तोहफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The elderly will get the gift of the center on Deepawali
मुरादाबाद। नौकरी और व्यवसाय की भागदौड़ में अक्सर घर के बुजुर्ग दिनभर अकेलेपन का सामना करते हैं। इसी दर्द को समझते हुए नगर निगम ने बुजुर्गों की मुस्कान लौटाने और उन्हें घर जैसा माहौल देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके लिए निगम आधुनिक सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों के अनुसार इसका निर्माण कार्य गौतम बुद्ध पार्क के पास शुरू कर दिया गया है और दीपावली तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत करीब 3.83 करोड़ रुपये से इस सेंटर को तैयार किया जा रहा है। यह सेंटर उन बुजुर्गों के लिए होगा जो दिनभर अकेले रहते हैं। यहां उन्हें न केवल आरामदायक माहौल मिलेगा बल्कि हम उम्र साथियों के साथ समय बिताने का भी अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

सेंटर में लाइब्रेरी, कैफेटेरिया, जिम, योग कक्षाएं, बहुउद्देशीय हॉल और शौचालय की सुविधा होगी। परिसर को हरियाली से सजाया जाएगा ताकि शांति और सुकून का अहसास कराया जा सके। इसके अलावा बुजुर्गों की मानसिक और भावनात्मक सक्रियता बनाए रखने के लिए लूडो, कैरम, शतरंज जैसे खेलों की सुविधा भी दी जाएगी। टीवी, अखबार, मैगजीन और किताबों से भरी लाइब्रेरी भी उन्हें मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा सेंटर में डॉक्टर भी तैनात किए जाएंगे ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या में तुरंत इलाज मिल सके। यह सेंटर सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुलेगा जिसमें केवल बुजुर्ग नागरिकों को ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में बुजुर्गों को कई सुविधाएं दी जाएंगी। इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है और दीपावली तक इसे तैयार कराकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। सेंटर पूरी तरह से आधुनिक होगा। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त


000000000

रोका जाए निर्माण कार्य, वरना करेंगे आंदोलन
मुरादाबाद। सीनियर केयर सेंटर के निर्माण का कार्य शुरू होते ही अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ ने अपना विरोध दर्ज कराया है। संघ की ओर से कहा गया कि निगम गैर कानूनी तरीके से इस सेंटर का निर्माण गौतम बुद्ध पार्क में करा रहा है। इस निर्माण कार्य के विरोध में संगठन की ओर से मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया है। ज्ञापन में संगठन की ओर से चेताया गया है कि अगर निर्माण कार्य नहीं रुका तो आंदोलन किया जाएगा। संगठन नगर निगम से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। संगठन के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक पार्क पर किसी तरह का निर्माण नहीं होगा। नगर निगम गलत तरीके से यह निर्माण करा रहा है। इस कार्य को तत्काल रोका जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में भयंकर सिंह बौद्ध, जयप्रकाश सिंह, रमेश बिश्नोई, सुनील कुमार और राजू सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed