फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The education community mourns the death of teacher leader Devendra Singh.

Moradabad News: शिक्षक नेता देवेंद्र सिंह के निधन से शिक्षा समुदाय में शोक की लहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The education community mourns the death of teacher leader Devendra Singh.
मुरादाबाद। वरिष्ठ शिक्षक नेता मेजर डॉ. देवेंद्र सिंह का मंगलवार को बीमारी की वजह से निधन हो गया। इससे शिक्षकों में शोक की लहर है। उन्होंने डॉ. देवेंद्र सिंह के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। कहा कि डॉ. देवेंद्र जीवन के अंतिम चरण तक शिक्षक हितों के संघर्ष के सजग प्रहरी के रूप में कार्य करते रहे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. देवेंद्र सिंह हमारे संगठन में प्रांतीय उपाध्यक्ष थे। अप्रैल माह में डॉ. देवेंद्र को लीवर की बीमारी का पता चला था। इसके बाद उनका उपचार मुरादाबाद के निजी मेडिकल कॉलेज के अलावा दिल्ली में भी हुआ था। हालांकि ज्यादा फायदा नहीं हुआ। बीमारी के चलते मंगलवार दोपहर उनका निधन हो गया। डॉ. देवेंद्र के परिवार में उनकी बेटी नीति सिंह हैं, जो वर्तमान में कनाडा में रहती हैं। बुधवार को उनके शहर लौटने के बाद मोक्षधाम लोकोशेड पर डॉ. देवेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विमलेंद्र शर्मा ने बताया कि डॉ. देवेंद्र सिंह चित्रगुप्त इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में गहन रुचि की वजह से वर्ष 2010 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्काउट में मुख्यायुक्त के पद पर भी सेवाएं दीं।
विज्ञापन



शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों ने शोक सभा आयोजित कर मेजर डॉक्टर देवेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। शिक्षक नेता डॉ सुनीत गिरी ने कहा कि मेजर डॉक्टर देवेंद्र सिंह के निधन से शिक्षक समाज को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार पाठक ने कहा कि उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता की कमी हमेशा महसूस होगी। इस दौरान जिलामंत्री पुष्पेश मिश्र, कोषाध्यक्ष आफताब आलम, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी मंडल मुरादाबाद के मंडल मंत्री डॉ हरनंदन प्रसाद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिया गया अतुल्य योगदान सदैव शिक्षकों को प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed