फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The drug trade has reached school gates... yet those responsible remain silent.

Moradabad News: स्कूलों के गेट तक पहुंचा नशे का कारोबार...फिर भी खामोश हैं जिम्मेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The drug trade has reached school gates... yet those responsible remain silent.
मुरादाबाद। शिक्षा मंत्रालय ने युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए नौ मई को स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर के दायरे को नशा मुक्त क्षेत्र घोषित किया था। इसके लिए विद्यालय, पुलिस और प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन महानगर में यह व्यवस्था अभी तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। अमर उजाला की टीम ने रविवार महानगर के नौ स्कूल-कॉलेजों की पड़ताल की। इन स्कूलों के गेट व आसपास सिगरेट व तंबाकू समेत अन्य नशीले उत्पादों की दुकानें खुली मिलीं।...पेश है रिपोर्ट
विज्ञापन

00
गेट के पास खोखे पर बिक रहे नशीले उत्पाद
-हिंदू कॉलेज के मुख्य गेट के पास ही सिगरेट और तंबाकू समेत नशीले उत्पादों का खोखा संचालित मिला। यह खोखा प्रतिदिन खुलता है। संचालक ने बताया कि उसे कॉलेज के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

करीब 50 मीटर की दूरी पर बिक रहा तंबाकू
-एसएस इंटर कॉलेज से करीब 40 से 50 मीटर की दूरी पर एक खोखे पर खुलेआम सिगरेट और तंबाकू बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दुकान प्रतिदिन खुलती है। अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास भी गुटका-सिगरेट की बिक्री
-आर्य कन्या इंटर कॉलेज से लगभग 60 मीटर की दूरी पर बीड़ी, सिगरेट की दुकान संचालित मिली। विद्यालय समय में भी दुकान खुली रहती है। यहां से छात्राओं का लगातार आवागमन बना रहता है।
कॉलेज के पास तंबाकू की दुकान
-मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज के करीब 130 मीटर की दूरी पर सिगरेट और तंबाकू की दुकान है। यह दुकान प्रतिदिन खुलती है। इसी क्षेत्र में 100 मीटर के दायरे में दो और शिक्षण संस्थान हैं।
न्यू डाउन स्कूल के गेट पर बिक रहे तंबाकू उत्पाद
-पीली कोठी स्थित न्यू डॉन स्कूल के गेट के पास गुटका और सिगरेट की दुकान है। दुकानदार का कहना है कि उसे स्कूल के निकट ऐसे उत्पादों की बिक्री पर रोक की जानकारी नहीं है।
00
इन स्कूल-कॉलेजों के 250 से 300 मीटर दायरे में भी नशीले उत्पाद की दुकानें
-सेवियर्स पब्लिक स्कूल कचहरी रोड
-हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज कटघर
-मौलाना आजाद मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज
-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कटघर
00
वर्जन..
-कॉलेज में हर साल दो बार नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली जाती है। पहले भी कॉलेज के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर कार्रवाई कराई गई है। यदि कॉलेज के पास कोई तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थ बेचता मिला तो उसे हटाने के लिए कहा जाएगा। आदेश का पालन नहीं करने पर शासन-प्रशासन को लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी।-प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, हिंदू कॉलेज


-कॉलेज के आसपास की दुकानों की जांच कराई जाएगी। यदि वहां सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री मिली तो उन्हें बंद कराने के लिए शासन-प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा।-नोमान जमील, प्रधानाचार्य, हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज


-स्कूल-कॉलेजों के पास स्थित दुकानों व खोखों की जल्द जांच कराई जाएगी। अगर इन दुकानों पर तंबाकू व अन्य नशीले उत्पादों की बिक्री मिली तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी- शिवलाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक(जेडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed