फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The draft electoral roll has been published at all 455 polling booths of the Kanth assembly constituency.

Moradabad News: कांठ विधानसभा के 455 बूथों पर हुआ आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन

Wed, 07 Jan 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 07 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The draft electoral roll has been published at all 455 polling booths of the Kanth assembly constituency.
कांठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पिछले दिनों चले विधानसभा क्षेत्र स्तरीय मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के बाद मंगलवार को कांठ विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओ के द्वारा आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। वहीं एसआईआर में नो मैपिंग में मिले मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के 419 पोलिंग बूथों पर चार नवंबर से मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) शुरू हुआ था। इस दौरान मतदाताओं से उनके प्रपत्रों को भरवाकर लिया गया था।
विज्ञापन

तहसील के निर्वाचन कार्यालय के अनुसार इस कार्य के पूरा होने के बाद विधानसभा क्षेत्र में 22422 ऐसे मतदाता पाए गए, जोकि नो मैपिंग की श्रेणी में हैं। इसी साथ इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में 36 बूथों की भी वृद्धि हुई। जिसके बाद 419 से बढ़कर बूथों की संख्या अब 455 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सभी बूथों पर बीएलओ के द्वारा आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। अब इस मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि छह फरवरी तक रखी गई है। वहीं इसके अलावा नो मैपिंग में पाए गए मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। घोषित कार्यक्रम के तहत 11 जनवरी को कांठ के सभी 455 बूथों पर बीएलओ के द्वारा आलेख्य मतदाता सूची को पढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed