फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The DM listened to grievances at the village *chaupals* of Mundakhedi and Phoolpur.

Moradabad News: मुंडाखेड़ी और फूलपुर की ग्राम चौपालों में डीएम ने सुनी समस्याएं

Sat, 08 Aug 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 08 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The DM listened to grievances at the village *chaupals* of Mundakhedi and Phoolpur.
मुरादाबाद। ब्लॉक छजलैट के दो गांवों में डीएम की तरफ से आयोजित चौपाल के दौरान जमीन कब्जे की शिकायत मिलने पर लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सचिव के खिलाफ भी कुछ शिकायतें मिली थी। उसे दूसरे तहसील क्षेत्र में डीएम ने हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन




डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी की उपस्थिति में विकास खंड छजलैट के ग्राम मूढ़ाखेड़ी स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और ग्राम फूलपुर मिठ्ठनपुर स्थित पंचायत भवन परिसर में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। ग्राम मूढ़ाखेड़ी में आयोजित ग्राम चौपाल में डीएम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्राम चौपाल में सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध है। सीवीओ डॉ. सुनील दत्त प्रजापति ने किसानों को पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोड के टीकाकरण की जानकारी दी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड धारकों के अतिरिक्त अन्य परिवारों के लिए फैमिली आईडी बनवाना आवश्यक है। सहायक श्रमायुक्त ने पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए संचालित योजनाओं एवं आर्थिक लाभों की जानकारी दी। इस बीच खाद के गड्ढों पर अतिक्रमण की शिकायतों के निस्तारण में लेखपाल एवं नायब तहसीलदार स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को खाद के गड्ढों के लिए सार्वजनिक हित की भूमि सुरक्षित कराते हुए उनकी बाउंड्री कराने के निर्देश दिए। ग्राम सचिव से ग्राम कुल के गठन एवं विगत वर्षों में कराए गए विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। ग्राम कुल के गठन में अपेक्षित कार्रवाई न करने और ग्राम गजेटियर तैयार करने में रुचि न लेने पर नाराजगी जताई। एडीओ आईएसबी द्वारा स्वयं सहायता समूहों की सक्रियता के संबंध में गलत जानकारी दिए जाने पर डीएम खफा हो गए। उन्होंने नियम विरुद्ध संचालित समूहों की जांच करने के निर्देश दिए। खेत में ढीले विद्युत तारों की शिकायत पर डीएम ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को यथाशीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बाहर रैंप बनवाने के भी निर्देश दिए। खाद वितरण में भेदभाव की शिकायत पर डीएम ने एआर कोऑपरेटिव को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। निराश्रित महिला पेंशन न मिलने की शिकायत पर एडीओ समाज कल्याण को जांच कर पात्रता के अनुसार महिला को पेंशन सहित दिलाने की हिदायत दी। जी राम जी के अंतर्गत जॉब कार्ड धारकों की संख्या की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को हर विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय फूलपुर मिठ्ठनपुर के निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी मिली। उन्होंने विद्यालय की बाउंड्रीवाल को ऊंचा कराने के निर्देश दिए। बीएसए को सभी विद्यालयों को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं तंबाकू फ्री जोन बनाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दूबे, एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी, पीडी डीआरडीए श्वेतांक पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed