{"_id":"668f3611565507632e008c17","slug":"the-district-got-91-lekhpals-mlc-commissioner-handed-over-the-appointment-letters-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-436356-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिले को मिले 91 लेखपाल, एमएलसी-कमिश्नर ने सौंपे नियुक्तिपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिले को मिले 91 लेखपाल, एमएलसी-कमिश्नर ने सौंपे नियुक्तिपत्र
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखनऊ में लेखपालों को वितरित किए गए नियुक्तिपत्र कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिले की बिलारी तहसील में नियुक्त 30, ठाकुरद्वारा में 28, सदर तहसील में 20 और कांठ तहसील में 13 नवनियुक्त लेखपालों को कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह व एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने नियुक्ति पत्र बांटे।
कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन में पारदर्शी व्यवस्था के अंतर्गत लेखपालों की चयन प्रक्रिया पूरी हुई है। सभी अपनी योग्यता के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। लेखपालों के कंधों पर भूमि की पैमाइश, नामांतरण, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र बनाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य होता है। लिहाजा वह जिम्मेदारी से निभाएं। कमिश्नर ने लेखपालों से सुचिता व पारदर्शिता के साथ कार्य करने को कहा। इस मौैके पर सीडीओ सुमित यादव, एसडीएम सदर, कांठ, बिलारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।