फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The delegation of Bhakiyu Tikait told the problems to the SDM.

Moradabad News: भाकियू टिकैत के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को बताईं समस्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The delegation of Bhakiyu Tikait told the problems to the SDM.
कांठ। किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम संत दास पंवार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने गन्ना बीज और बैंकों द्वारा लिए जाने वाले ब्याज से संबंधित मांगों को पूरा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


शनिवार को भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में एसडीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गत वर्ष चीनी मिलों और गन्ना संस्थानों के द्वारा किसानों को बोआई के लिए दिए गए अगेती और सामान्य प्रजाति के गन्ना बीज को पेराई सत्र में मिलों द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया। जिससे किसानों को 45 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हुआ है। वहीं बैंकों द्वारा किसानों को जो ऋण दिया जाता है, प्रतिवर्ष बैंक किसानों से उसका ब्याज वसूलती हैं, जो गलत है। किसान से केवल ब्याज और किसानों की क्षमता के अनुसार पांच वर्ष में ही ऋण का पैसा लिया जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो भाकियू आंदोलन करेगी। एसडीएम ने भाकियू प्रतिनिधि मंडल को मांगों के संबंध में आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जिला सचिव चौधरी वीर सिंह ढाका, यशपाल सिंह, संदीप कुमार, सुदेश कुमार, विरेंद्र सिंह व नागेंद्र सिंह ढाका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed