{"_id":"69fcfa5e044f511f52070aeb","slug":"the-defendants-did-not-appear-in-court-the-next-hearing-is-on-the-sixth-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-896161-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोर्ट में पेश नहीं हुआ प्रतिवादी पक्ष, अगली सुनवाई छह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोर्ट में पेश नहीं हुआ प्रतिवादी पक्ष, अगली सुनवाई छह को
विज्ञापन
मुरादाबाद। लालबाग काली माता मंदिर और प्राचीन सिद्ध पीठ श्री नाै देवी काली माता मंदिर से महंतों को हटाए जाने के मामले में बृहस्पतिवार को प्रतिवादी पक्ष कोर्ट में पेश नहीं हुआ। अब इस मामले में अगली सुनवाई छह जुलाई को होगी।
नाै अप्रैल को लालबाग काली माता मंदिर के महंत सज्जन गिरि और प्राचीन सिद्ध पीठ श्री नाै देवी काली माता मंदिर के महंत राम गिरि का प्रयागराज स्थानांतरण कर दिया गया था। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा ने मंदिर का प्रबंधन अपने हाथ में लेकर दोनों की जगह नए महंतों की तैनाती कर दी थी। इस मामले में महंत राम गिरि ने 27 अप्रैल को सिविल कोर्ट में वाद दायर कर दिया। उन्होंने श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के अध्यक्ष, सभापति, महंत हरि गिरि, महंत महाकाल गिरि और महंत हितेश्वर गिरि को प्रतिवादी बनाया है।
महंत राम गिरि ने बताया कि अखाड़े के पदाधिकारी कोर्ट में जवाब देने से बच रहे हैं। क्योंकि उनके पास कोई भी ठोस अधिकार नहीं है। इससे पूर्व भी यह कई जगह ऐसे मामलों में फंस चुके हैं। हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।