फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   the daughters of the district showed ten strength

Moradabad News: 12वीं के परिणाम में जिले की बेटियां दस कदम आगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
the daughters of the district showed ten strength
मुरादाबाद। कई दिन की असमंजस भरी स्थिति के बाद शुक्रवार को सीबीएसई ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। जिले में उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं का परिणाम छात्रों से 10.21 फीसदी अधिक है। जिले में 80.39 फीसदी विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अचानक से आए परिणाम को देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

मुरादाबाद में बोर्ड परीक्षा 16 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिले में कुल 4068 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4004 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें से भी 3219 विद्यार्थी पास हुए। परिणाम को जारी करने को लेकर कई दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे सीबीएसई ने पहले 12वीं का परिणाम जारी किया। इसकी सूचना मिलते ही विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल, लैपटॉप पर परिणाम देखना शुरू कर दिया। वहीं स्कूलों ने भी अपने स्तर से बोर्ड परिणाम देखा।
विज्ञापन


बोर्ड ने जारी नहीं की मेरिट
परिणाम देखने के बाद विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को सबसे ज्यादा उत्सुकता जिले की मेरिट में अपना स्थान जानने की थी। इसके लिए वह स्कूलों में फोन कर मेरिट की जानकारी लेते रहे। हालांकि बोर्ड ने जिला स्तरीय मेरिट सूची जारी नहीं की। इसकी वजह से विद्यार्थियों को मायूसी हुई। विद्यार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि यदि बोर्ड सूची जारी कर देता तो इसकी खुशी अलग ही होती। जिले में स्थान प्राप्त करना अपने आप में गौरव की अनुभूति वाला पल होता है और ताउम्र याद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट...

जिले में पंजीकरण परीक्षा दी उत्तीर्ण फीसदी
4068 4004 3219 80.39
छात्रा 1739 1726 1488 86.21
छात्रा 2329 2278 1731 76.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed