फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The daughter whose body could not be identified, the same turned out to be the daughter, two rapist-murderers arrested

सामूहकि दुष्कर्म के बाद की गई थी तीन साल की मासूम की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
The daughter whose body could not be identified, the same turned out to be the daughter, two rapist-murderers arrested
मुरादाबाद। तीन वर्ष पूर्व सिविल लाइंस क्षेत्र से लापता तीन वर्षीय मासूम की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्याकर शव जला दिया गया था। परिजन मासूम के अधजले शव की शिनाख्त नहीं कर पाए थे। तीन साल बाद आई डीएनए रिपोर्ट में साबित हुआ कि शव उन्हीं की बेटी का था तो उसके साथ हुई दरिंदगी की कहानी सुन माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार वालों को जिन पर शक था उन्हें सजा नहीं मिल पा रही थी। लेकिन रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो सारी कहानी सामने आ गई। सोमवार को इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने सोमवार दोपहर सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर 2018 को सिविल लाइंस क्षेत्र से एक तीन साल की बच्ची गायब हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि जन्माष्टमी के जुलूस से सिविल लाइंस के फकीरपुरा निवासी रवींद्र बच्ची को अगवा कर ले गया है। अगले दिन छह सितंबर 2018 को कपूर कंपनी पुल के पास रेलवे लाइन के किनारे कूड़े के ढेर में एक बच्ची का अधजला शव मिला था। पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, लेकिन परिजन शिनाख्त नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

इसके बाद लावारिस हालत में मिले शव और लापता बच्ची के माता-पिता के सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजे थे। अब तीन साल बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से डीएनए रिपोर्ट आई है। जिससे पता चला है कि लावारिस हालत में मिला शव लापता हुई तीन साल की बच्ची का ही था। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी रवींद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि आरोपी रवींद्र ने पुछताछ में बताया कि पांच सितंबर 2018 को उसने अपने साथी मिंटू निवासी गांव बसैडा थाना धामपुर जनपद बिजनौर के साथ शराब पी थी। इसके बाद वह जन्माष्टमी के जुलूस में शामिल हो गए थे। यहां से तीन साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने दुकान पर ले गए। टॉफी दिलाकर वह बच्ची को कपूर कंपनी पुल के पास रेलवे पटरी किनारे झाड़ियों में ले गए थे। यहां दोनों ने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। कूड़े के ढेर में शव डालकर आग लगा दी थी। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed