{"_id":"6a57f06499ef30afc509c18d","slug":"the-danger-is-significant-here-too-e-rickshaws-are-being-charged-illegally-in-every-lane-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-948390-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: यहां भी कम नहीं खतरा... गली-गली अवैध तरीके से चार्ज किए जा रहे ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: यहां भी कम नहीं खतरा... गली-गली अवैध तरीके से चार्ज किए जा रहे ई-रिक्शा
विज्ञापन
मुरादाबाद। नोएडा में ई-स्कूटी में आग लगने की घटना ने यहां भी इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। शहर के कटघर, मझोला, मुगलपुरा और नागफनी थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा अवैध तरीके से चार्ज हो रहे हैं। दो बार पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी हैं नोएडा में चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में बुधवार को चार्जिंग के दौरान ई वाहन में ब्लास्ट हो गया। जिससे बिल्डिंग में आग लग गई। जिसकी चपेट में दो लोग जिंदा जल गए जबकि कई लोग झुलसे बताए जा रहे हैं।
मुरादाबाद में 22 हजार से ज्यादा ई रिक्शा हैं जबकि चार हजार के आसपास अन्य ई वाहन हैं। शहर के अलग-अलग मोहल्ले, कॉलोनी स्थित मकानों, गोदामों और संकरी गलियों में कई रिक्शा एक साथ चार्जिंग पर लगाए जाते हैं। कुछ जगहों पर तो अवैध चार्जिंग के लिए अड्डे बन गए हैं। यहां एक ही बिजली कनेक्शन से कई वाहनों की बैटरियां चार्ज होती हैं। ओवरलोडिंग के कारण शॉर्ट सर्किट और आग लगने की आशंका बनी रहती है। शहर में ऐसे चार्जिंग स्थलों पर पहले भी दो बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। जिस कारण जनहानि नहीं हुई थी लेकिन ई रिक्शा जल गए थे।
--
ई वाहन चार्जिंग करते समय इन बातों का रखे ध्यान
बहुत ज्यादा बारिश या नमी में चार्जिंग से बचें
चार्जिंग एरिया सूखा और हवादार होना चाहिए
चार्ज करते समय किसी तरह की अजीब आवाज या जलने की गंध आए तो तुरंत प्लग हटाएं
चार्जर कंपनी का होना चाहिए, नकली चार्जर का इस्तेमाल करने से बचें
एक मीटर से अधिक ई वाहन चार्ज नहीं करें
-- --
होटल, फैक्टरी, फर्म और अन्य प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान चल रहा है। ऐसे स्थानों को भी चेक किया जाएगा जहां ई वाहन चार्ज किए जा रहे हैं। अवैध तरीके से कहीं ई रिक्शा या अन्य ई वाहनों की चार्जिंग होते मिलेगी तो प्रशासन को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. राजीव कुमार पांडेय,मुख्य अग्निशमन अधिकारी