{"_id":"66affa22da4f845c9c059064","slug":"the-culvert-connecting-bijnor-with-the-water-of-the-bahe-river-was-damaged-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-123328-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बाहे नदी के पानी से बिजनौर को जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बाहे नदी के पानी से बिजनौर को जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
मंडी धनौरा। हरिद्वार बैराज से छोड़े जा रहे पानी की वजह से ग्राम पपसरी खादर से बिजनौर को जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से जनपद बिजनौर को होने वाला आवागमन बंद हो गया है। बाढ़ का पानी जंगलों में घुस गया है।
जनपद बिजनौर के दरबड़ ठेठ से तहसील के सीमांत गांव पपसरी खादर को जाने वाले मार्ग पर बाहे नदी के ऊपर पुलिया बनी हुई थी। बीते दिनों हरिद्वार बैराज से छोड़े गए पानी के तेज बहाव से बाहे नदी के ऊपर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से दरबड़ ठेठ का पपसरी खादर से संपर्क टूट गया। बाहे नदी का पानी पपसरी खादर व दरबड़ ठेठ के जंगलों में फैल गया। जंगलों में पानी आने से ग्रामीणों के सामने पशुओं के लिए चारे की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर पानी से होकर पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे हैं।
हालांकि, तहसील के खादर क्षेत्र के अन्य गांवों में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। लेकिन ग्रामीण बाढ़ की आशंका में भयभीत हैं। तहसीलदार पीएन श्रीवास्तव का कहना है कि प्रशासन की स्थिति पर नजर बनी हुई है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।