फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The culprit of the Goonda Act got the punishment on the fourth day itself

गुंडा एक्ट के दोषी को चौथे दिन ही मिली सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The culprit of the Goonda Act got the punishment on the fourth day itself
गुंडा एक्ट के दोषी को महज चौथे दिन ही सजा सुनाकर सीजेएम कोर्ट ने त्वरित न्याय की मजबूत मिसाल पेश की है। अदालत ने गुंडा एक्ट के दोषी को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थाने से जुड़ा है। तीन अप्रैल 2022 को थाने में तैनात दरोगा पवन कुमार अपने सहयोगी सिपाही यासीन सैफी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जन्म सिंह निवासी जाजरू थाना नौगांवा सादात बताया। जन्म सिंह जिला बदर होने के बाद भी क्षेत्र में रह रहा था।
विज्ञापन

जन्म सिंह को अपर जिला मजिस्ट्रेट अमरोहा ने 23 अक्तूबर 2021 को छह माह के लिए जिला बदर किया था। इसके बाद भी क्षेत्र में घूमने पर पुलिस ने उसे तीन अप्रैल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। इस मामले में विवेचक ने 20 अप्रैल को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही जन्म सिंह जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मुकदमा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) डॉ दिव्यानंद द्विवेदी की अदालत में सुनवाई के लिए पहुंचा। अदालत ने मुकदमे की पहली सुनवाई आरोपपत्र दाखिल होने के बाद 30 मई को की थी। बृहस्पतिवार (आज) दूसरी सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी कृष्ण पाल यादव ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की।
साक्ष्य और सबूतों के आधार पर अदालत ने जन्म सिंह को दोषी करार देते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
आरोपपत्र दाखिल होने के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सिर्फ दो सुनवाई में दोषी को सजा का फैसला सुनाए जाने का जनपद में यह पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed