फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The crook who robbed the medical businessman was caught

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The crook who robbed the medical businessman was caught
मुरादाबाद। संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। पति उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, उसने डॉक्टरों को बताया कि पत्नी ने जहर खा लिया है। कुछ देर बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मायके वाले भी अस्पताल आ गए और उन्होंने पति पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी वेल्डर सलीम की शादी चार साल पहले कटघर थानाक्षेत्र के मोहल्ला धोबी वाला फाटक निवासी नाहिद(23) के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे अचानक नाहिद की हालत बिगड़ गई। पति सलीम उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उसने यहां बताया कि उसकी पत्नी नाहिद ने जहर खा लिया है। डॉक्टरों ने महिला को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई और महिला का शव मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना मिलने पर मायके वाले भी आ गए। महिला नाहिद के भाई नाजिर ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को जहर देकर मारा गया है। शादी के बाद से ही बहन के साथ ससुराल में मारपीट की जा रही थी। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed