फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Crime Branch team is also involved in solving the Phoolwati murder case.

Moradabad News: फूलवती हत्याकांड के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम भी जुटी

Tue, 16 Dec 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 16 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The Crime Branch team is also involved in solving the Phoolwati murder case.
ठाकुरद्वारा। गांव माधोबाला की फूलवती की हत्या के खुलासे के लिए अब कोतवाली पुलिस, एसओजी के अलावा क्राइम ब्रांच पुलिस भी जुट गई है।
विज्ञापन

सोमवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने इस मामले में ठाकुरद्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी स्थानीय पुलिस से एकत्र की। गांव की फूलवती 23 सितंबर को ठाकुरद्वारा आ रही थीं। तभी रास्ते में गायब हो गई।
उनकी लाश 28 सितंबर 2025 को गांव कमालपुरी खालसा की नहर के पास पड़ी मिली थी। उनके पुत्र मनोज कुमार ने पुलिस में अपनी मां की अज्ञात बदमाशों के खिलाफ उनके जेवर लूटकर हत्या करने का आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस की कई टीमें हत्याकांड के खुलासे के लिए लगी हुई है लेकिन 80 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मामले की पुलिस बीटीएस के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव कमालपुरी खालसा निवासी एक गंभीर अपराधी पिछले दिनों अयोध्या में हुई लाखों की डकैती में पकड़ा गया था। उसका मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले रखा है। उसके मोबाइल की डिटेल पुलिस खंगाल रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि कमालपुरी खालसा का अपराधी घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसके मोबाइल की पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई है और घटना से अब तक उसके मोबाइल में मिले तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed