Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The country will develop only when the farmers become prosperous: Dr. Sanjeev Balyan

किसान समृद्ध होंगे तभी देश का होगा विकास : डॉ. संजीव बालियान

Wed, 24 Dec 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 24 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The country will develop only when the farmers become prosperous: Dr. Sanjeev Balyan
बिलारी। नगर में शाहबाद रोड स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में मंगलवार दोपहर अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा बिलारी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। जयंती समारोह की शुरुआत में अतिथियों और जाट महासभा पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने सदैव जातिवादी राजनीति से परहेज किया। वह सही मायने में किसानों, मजदूरों, गरीबों और कमजोर वर्ग के रहनुमा थे। पूर्व प्रधानमंत्री ने लघु उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का मानना था कि जब किसान समृद्ध होंगे, तभी देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की वेतनवृद्धि होने के क्रम में किसानों की आय बढ़ाने की मांग भी वह लोकसभा में उठा चुके हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व जाट महासभा बिलारी के तहसील अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह के नेतृत्व में जाट महासभा पदाधिकारियों ने और नगरपालिका बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान को शील्ड और मूर्ति देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता चौधरी महीपाल सिंह और संचालन चौधरी सरजू सिंह ने किया। जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर चौधरी विजय सिंह अध्यक्ष गन्ना समिति, चौधरी ऋषिपाल सिंह, अनिल चौधरी, रघुराज सिंह यादव, सुरेश सैनी, परमेश्वरलाल सैनी, चौधरी राजवीर सिंह, भूरे सिंह फौजी, शीतल प्रताप सिंह, विजयपाल सिंह, भयराज सिंह, आशु बालियान, सुनील लाठर, उदयपाल सिंह, हरपाल सिंह मलिक, अचिंत कुमार मुन्ना, चौधरी आनंदवीर सिंह, चौधरी खिलेंद्र सिंह, राजबहादुर सिंह, ओमवीर सिंह, डॉ. यशवीर सिंह, चंद्रविजय सिंह, रानू चौधरी, सूरज सिंह, राजपाल सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed