फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The country will develop only when the farmer prospers: Bhagirath Choudhary

जब किसान समृद्ध होगा, तभी देश विकसित होगा : भागीरथ चौधरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The country will develop only when the farmer prospers: Bhagirath Choudhary
मुरादाबाद। मंगलवार को पंचायत भवन में लगाई गई जन कल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर तथा विकास प्रदर्शनी का था, जिसका उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने यहां विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने नवीनतम तकनीकियों को किसानों तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा, जब किसान समृद्ध बनेगा, यह तभी होगा, जब किसान कृषि फसलों को प्रसंस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत भवन में पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने जन कल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर व चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों एवं देश में निर्मित वस्तुओं को अधिक से अधिक बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाए जा रहे हैं। बदलती जीवनशैली एवं खान-पान की आदतों के कारण स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में स्वदेशी एवं प्राकृतिक उत्पादों को अपनाने की आवश्यकता है। किसान रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करके प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाएं। किसानों को नियमित रूप से मिट्टी की जांच करानी चाहिए तथा भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्राथमिकता देनी चाहिए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंकित कुमार, सुमित कुमार को पांच पांच लाख का चेक, प्रियंका, खुशी श्रीवास्तव को दर्जी किट, बीना सैनी व सुनीता को आयुष्मान कार्ड व बृजरतन को आवास की चाबी दी।
विज्ञापन

समारोह में जनप्रतिनिधियों में महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह की नजर आए, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी भी दिखे लेकिन इसके अलावा शहर विधायक सहित कई अन्य भाजपा के जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने आभार व्यक्त किया। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला सहित अन्य भाजपाई मंचासीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केंद्रीय राज्य मंत्री ने लिया मुरादाबादी दाल का स्वाद
प्रदर्शनी में एक जनपद-एक व्यंजन के तहत उद्योग विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल में पर जब केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी पहुंचे तो मुरादाबादी दाल की सोंधी खुश्बू ने उन्हें ठहरने पर विवश कर दिया।

स्टॉल संचालिका ने जब उन्हें पत्ते दौने में मुरादाबादी दाल लकड़ी के चम्मच के साथ खाने को दी तो उन्होंने उसके स्वाद की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसका स्वाद दूर तक जाना चाहिए। इस मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल ने मंत्री को बताया कि यह मुरादाबाद की पहचान है और प्रदेश के साथ साथ अन्य प्रदेशों में भी पहचानी जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed