फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The corporation swung into action, with stray animals caught in several areas, including Chandranagar.

Moradabad News: हरकत में आया निगम, चंद्रनगर समेत कई इलाकों में पकड़े गए छुट्टा पशु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The corporation swung into action, with stray animals caught in several areas, including Chandranagar.
मुरादाबाद। चंद्रनगर में सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत और इलाके में दोबारा सांड़ दिखने की खबर सामने आने के बाद आखिरकार नगर निगम हरकत में आ गया। बुधवार को निगम की टीम ने शहरभर में छुट्टा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया और करीब डेढ़ दर्जन सांड़ों व छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेजा। अभियान की शुरुआत चंद्रनगर से हुई जहां रविवार को 65 वर्षीय दुकानदार की सांड़ के हमले में मौत हुई थी। मंगलवार को उसी इलाके में सांड़ के फिर से घूमने की सूचना अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रकाशित की थी। इसके बाद निगम की टीम बुधवार को ही मौके पर पहुंची और छुट्टा सांड़ को पकड़ने में सफलता हासिल की। इसके बाद निगम ने रामगंगा विहार, बुद्धि विहार और लाइनपार के कई इलाकों में भी छुट्टा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर घूम रहे गाय, सांड़ और बछड़ों को पकड़कर नंदीशाला भेजा गया। निगम अधिकारियों के मुताबिक लगभग 15-18 पशुओं को पकड़ा गया है। चंद्रनगर के स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि यह कार्रवाई जरूरी थी क्योंकि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में इन पशुओं की वजह से डर की स्थिति बनी हुई है। खासतौर पर बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग घर से निकलने से भी डर रहे थे।
विज्ञापन

चंद्रनगर के रहने वाले विनीत, ओमप्रकाश, रवि चौधरी आदि ने कहा कि एक दिन की कार्रवाई से समस्या खत्म नहीं होगी। निगम को नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने होंगे ताकि छुट्टा पशुओं से मोहल्ले व शहर को स्थायी राहत मिल सके। अपर नगर आयुक्त के अनुसार नियमित रूप से यह अभियान जारी रहेगा। इसके लिए टीम का रोस्टर जारी कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed