फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The context of Shri Ram-Janaki marriage was described

Moradabad News: श्रीराम-जानकी विवाह के प्रसंग का किया वर्णन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The context of Shri Ram-Janaki marriage was described
बुद्धि विहार में श्रीराम कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु  । संवाद
मुरादाबाद। बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन कथा वाचक शिवकुमार शास्त्री ने श्रीराम जानकी विवाह प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की चरण रज को प्राप्त कर अहिल्या का उद्धार हुआ। यह भगवान राम के चरणों का प्रताप है, जो भी भगवान राम के चरणों में आता है उसका कल्याण संभव हो जाता है।
विज्ञापन

हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में कथा वाचक शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान राम व जानकी का विवाह, जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। यही हमारे मानव तन का भी एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने लोगों को पर्यावरण के प्रति समाज को जागृत किया। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति हमारी मां है और इसी से हमारा जीवन गतिमान है।
विज्ञापन

पूजन पंडित राजीव शुक्ला ने कराया। मुख्य यजमान हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र देव शर्मा व मनु स्मृति मौजूद रहीं। मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल ने बताया कि नव दिवसीय राम कथा महोत्सव का विश्राम दो जनवरी को श्रीराम राज्याभिषेक के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समिति सचिव श्याम सुंदर गौड़, संयोजक प्रदीप शुक्ला, भारती भटनागर, मंजू शर्मा, अंजू गौड़, सुमन बिश्नोई, राधिका शर्मा, रेखा शुक्ला आदि मौजूद रहीं।

00
इन्होंने की चरण पादुका की सेवा
कल्याण दरबार के पंकज माथुर, टोनी सभरवाल, अनूप सोती, विनीश माथुर, संजय सिंह, हनी, मोहित, आशीष सिंह ने चरण पादुका में सेवा की। कथा के बाद बच्चों ने भजनों पर रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed