फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The constable and the constable who beat up the relative of a BJP leader sent 627 km away

भाजपा नेता के भांजे को पटा से पीटने वाले दरोगा और सिपाही का 627 किमी दूर भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
The constable and the constable who beat up the relative of a BJP leader sent 627 km away
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में भाजपा नेता से अभद्रता और उनके भांजे को पटे से पीटने के आरोपी दरोगा महेश कुमार सिंह और सिपाही कुलदीप का अब तबादला कर दिया गया है। दोनों को 627 किलोमीटर दूर भदोहरी जिले में भेजा गया है। दो दिन पहले भाजपाइयों के विरोध को शांत करने के लिए एसएसपी ने दोनों को लाइन हाजिर किया था। लेकिन इस कार्रवाई से भाजपाई संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

शहर विधायक रितेश गुप्ता और मेयर विनोद अग्रवाल शुक्रवार रात भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ डीआईजी शलभ माथुर से मिले थे। उन्होंने जिगर कालोनी चौकी प्रभारी महेश कुमार सिंह और सिपाही कुलदीप की शिकायत की थी। भाजपा नेताओं ने बताया था कि भाजपा के सिविल लाइंस मंडल के अध्यक्ष सोनू सुमन का भांजा अभिषेक शर्मा सिविल लाइंस थाने के सामने मोबाइल सर्विस सेंटर में नौकरी करता है। मोबाइल ठीक कराने को लेकर कुछ लोगों का सेंटर के कर्मचारियों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि थाने में जिगर कालोनी चौकी प्रभारी महेश कुमार सिंह और सिपाही कुलदीप ने अभिषेक शर्मा, उसके साथी कर्मचारी रवि कांत और जब्बाद की पटे से पिटाई की थी। सूचना मिलने पर भाजपा नेता सोनू सुमन थाने पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई थी। डीआईजी शलथ माथुर के निर्देश पर एसएसपी बबलू कुमार ने सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ से प्रकरण की जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया था। अब दरोगा और सिपाही का मुरादाबाद से करीब 627 किलोमीटर दूर भदोही तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम से की गई थी मामले की शिकायत
मुरादाबाद। भाजपा नेताओं ने डीआईजी शलभ माथुर से शिकायत करने के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य से भी शिकायत की थी। भाजपा नेता से अभद्रता और भांजे की पिटाई का मामला लखनऊ तक पहुंच गया था। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed