फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Congress opposed the decision to have 1.5 crore trees cut down in Andaman and Nicobar.

Moradabad News: कांग्रेस ने अंडमान निकोबार में डेढ़ करोड़ पेड़ कटवाने के निर्णय का किया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The Congress opposed the decision to have 1.5 crore trees cut down in Andaman and Nicobar.
ठाकुरद्वारा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में सरकार के अंडमान निकोबार के 161 वर्ग किमी क्षेत्रफल में खड़े डेढ़ करोड़ पेड़ कटवाने के निर्णय का विरोध किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने नगर में कदीर तिराहा से अभियान शुरू किया। दुकानदारों व राहगीरों से अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर कराये। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार के निर्णय से पर्यावरण पर खराब असर पड़ेगा। इसका खामियाजा आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कॉर्पोरेट जगत के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए पेड़ कटवा रही है। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के नगर अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देश दिया कि विधानसभा 2027 और पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनका ब्यौरा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान, छात्र, युवा, महिला व बेरोजगार परेशान हैं। लगातार गिर रहा रुपया देश की गिरती अर्थव्यवस्था का प्रमाण है। जनता सरकार की मनमानी को देख रही है और एक दिन सरकार को सबक सिखाएगी। क्षेत्र में बढ़ते अपराधों से जनता में भय का माहौल है। पुलिस प्रशासन की मनमानी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। इस दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष आरिफ एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष मुशाहिद चौधरी, अजय, गोपाल रस्तोगी, नाजिम गांधी, वसीम अहमद, शरीफ सिद्दीकी, राजकुमार पंडा व जहांगीर कुरैशी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed