फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The condition of the vegetable market is bad, there is no cleanliness or drinking water facility.

Moradabad News: सब्जी मंडी के हालात खराब, न सफाई न पेयजल की सुविधा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The condition of the vegetable market is bad, there is no cleanliness or drinking water facility.
मुरादाबाद। लाइनपार स्थित सब्जी मंडी के हालात खराब हैं। आढ़तियों का आरोप है कि मंडी में सफाई व्यवस्था बेहद लचर है। पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। विद्युत तार बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन


मंडी प्रशासन ने परिसर की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी है लेकिन आढ़ती सफाई व्यवस्था से खुश नहीं हैं। बारिश के बाद मंडी परिसर में जगह जगह फेंके गए फल और सब्जियां सड़ने लगे हैं। प्याज मंडी के गड्ढों में पानी भर गया है। यहां जल निकासी की उचित व्यवस्था ही नहीं है। इसी प्रकार रोड के पश्चिम तरफ पॉलिथीन का ढेर पड़ा है। रोड की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन

प्याज मंडी के आढ़ती नेतराम का आरोप है कि यहां कोई सफाईकर्मी सफाई के लिए नहीं आता है। नाला चोक है। यहां ट्रक से माल आने के बाद स्थिति काफी खराब हो जाती है। मंडी प्रशासन सिर्फ नेताओं की आढ़त के सामने सफाई कराकर छोड़ देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती मनोहरलाल का कहना है कि मंडी प्रशासन जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं कराया है। इसी कारण जगह जगह जलभराव हो गया है। ठेके पर सफाई व्यवस्था है लेकिन सफाईकर्मी प्याज मंडी की तरफ नहीं आते हैं। कुछ कहने पर झगड़ा करते हैं।

चार दिन के बाद तार हटाए गए

आढ़ती विष्णु ने बताया कि यहां चार दिनों से विद्युत तार बिखरे पड़े थे। शिकायत करने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने आकर तार को सड़क से हटाया। यहां कुछ विद्युत तार बदले भी गए हैं। गंदगी से स्थिति काफी खराब है। आढ़ती शशि प्रकाश का कहना है कि सफाई व्यवस्था सही नहीं होने के कारण यहां दिन में मच्छर काटते हैं। आढ़त के बगल में कूड़े का अंबार लगा हुआ है लेकिन सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। आढ़ती कमलदीप सिंह का कहना है कि गंदगी से बुरा हाल हो गया है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। आंधी के चलते विद्युत खंभे टेढ़े हो गए हैं। काफी शिकायत के बाद विद्युत तार हटाए गए हैं लेकिन अभी बिजली चालू नहीं की गई। आढ़ती मुदस्सिर कुरैशी का कहना है कि गंदगी के चलते मंडी की स्थिति काफी खराब है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़कें भी क्षतिग्रस्त हैं। कोई सुनने वाला नहीं है।
-----------------------



सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर ठेकेदार को तलब किया जाएगा। इस मामले में मौके की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - विनय पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed