फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The condition of the rape victim nurse deteriorated again.

Moradabad News: दुष्कर्म पीड़ित नर्स की हालत फिर बिगड़ी

Fri, 06 Sep 2024 06:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 06 Sep 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
The condition of the rape victim nurse deteriorated again.
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। एबीएम अस्पताल में दुष्कर्म की शिकार हुई नर्स हालत फिर से बिगड़ गई। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे फिर से उसे सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन परेशान हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी सुरक्षा में पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा स्थित एबीएम अस्पताल में 17 अगस्त की रात डिलारी के गांव राजपुरा केसरिया निवासी डॉ. शाहनवाज ने एक नर्स के साथ दुष्कर्म किया था। इस करतूत में दूसरी नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद ने आरोपी डॉक्टर की मदद की थी। जबकि डॉक्टर के भाई ने अस्पताल की डीवीआर गायब कर दी थी। इस मामले में चारों आरोपी जेल में बंद हैं। लेकिन अभी भी नर्स की हालत ठीक नहीं है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे उसकी हालत फिर खराब हो गई। छह बजे परिजन उसे लेकर ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में पहुंचे, जहां पीड़िता ने बताया कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उसके सिर में दर्द है। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता को एंजाइटी की परेशानी है। मनोचिकित्सक इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed