{"_id":"68b0c51c659a8c77930a4a1d","slug":"the-condition-of-eight-girl-students-of-atal-vidyalaya-deteriorated-they-were-admitted-bilari-news-c-276-1-smbd1006-108930-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अटल विद्यालय की आठ छात्राओं की हालत बिगड़ी, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अटल विद्यालय की आठ छात्राओं की हालत बिगड़ी, भर्ती
Fri, 29 Aug 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
बिलारी सीएचसी में भर्ती अटल विद्यालय की छात्राओं दीपा और रिंकी जांच करतीं चिकित्साधिकारी-संवा
बिलारी (मुरादाबाद) । खराब मौसम की वजह से क्षेत्र के पीपली गांव में स्थित अटल आवासीय विद्यालय की आठ छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में आ गईं। बृहस्पतिवार को आठ छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बिलारी में भर्ती कराया गया है। छात्राओं को बुखार के साथ पेट दर्द की शिकायत बताई गई है।
अटल आवासीय विद्यालय में मुरादाबाद मंडल के कई जिलों के छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। कुछ छात्र ऐसे भी जो अपने घर से हल्के बुखार के असर के साथ इसी सप्ताह विद्यालय में छुट्टी बिताने के साथ आए। इसके बाद उनके अन्य सहपाठी छात्र वायरल फीवर की चपेट में आ गए। बुधवार को वायरल फीवर से पीड़ित चार छात्रों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बृहस्पतिवार सुबह विद्यालय की छात्रा सोनाक्षी कक्षा छह, सुहानी कक्षा आठ, दीपा कक्षा आठ, रिंकी कक्षा नौ, दृष्टि कक्षा छह, निक्की कक्षा छह, वर्षा कक्षा आठ और गुड़िया कक्षा आठ की हालत बिगड़ने लगी। इन छात्राओं में किसी को सिरदर्द, किसी को पेट दर्द, किसी को उल्टी आने तो किसी को बुखार आने की समस्या हुई। पहले तो सभी बीमार छात्राओं का अटल आवासीय विद्यालय में ही मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से उपचार कराया गया। बीमार छात्राओं की हालत में सुधार नहीं होने पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद सभी को शिक्षिका धर्मवती और स्टाफ कर्मी बाबू अंसारी विद्यालय के वाहन से लेकर सीएचसी में लेकर पहुंचे और स्वास्थ्य की जांच कराई।
विज्ञापन
सीएचसी के चिकित्साधिकारी डाॅ. मुनाजिर इमाम और महिला चिकित्साधिकारी रेशमा वजाहत ने सभी बीमार छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। महिला चिकित्साधिकारी ने बताया कि गर्मी और बारिश के मिलेजुले मौसम की वजह से कई छात्राएं वायरल बुखार की चपेट में हैं। पेट दर्द और उल्टी की शिकार छात्राओं ने कोई ऐसी खाद्य सामग्री खा ली जो मानक के अनुसार नहीं रही होगी। चिकित्साधिकारी के अनुसार सीएचसी में भर्ती सभी छात्राओं की हालत में सुधार है।