फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The complaint regarding the construction of a new wooden bridge turned out to be false.

Moradabad News: लकड़ी का नया पुल बनाने की शिकायत निकली झूठी

Sat, 25 Jul 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 25 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The complaint regarding the construction of a new wooden bridge turned out to be false.
कुंदरकी। प्रशासन को किसी ग्रामीण ने सूचना देकर अवगत कराया कि कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिलक बांहपुर के रकबे में गांगन नदी पर लकड़ी का नया पुल बनाया जा रहा था। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार अवनींद्र कुमार शुक्ला शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक अकबर अली और लेखपाल तेजपाल सिंह के साथ जांच करने को पहुंचे तो यहां पर नया पुल नहीं बनता मिला बल्कि शिकायत झूठी पाई गई। वहीं तहसीलदार बांहपुर के निकटवर्ती ग्राम जैतिया फिरोजपुर के रकबे में राहगीरों के आवागमन को वर्षों से गांगन नदी पर बने अस्थायी लकड़ी के पुल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। तहसीलदार ने कहा कि बरसात बाद में गांगन नदी पर स्थायी सरकारी पुल का निर्माण होने जा रहा है, अब किसी तरह का आगे से लकड़ी का पुल नहीं बनाया जाए। तहसीलदार ने निरीक्षण के दौरान गांगन नदी के जलस्तर को भी देखा और ग्रामीणों से बाढ़ के हालात बनने पर क्या-क्या समस्याएं सामने आती हैं, उसको लेकर भी चर्चा की। इस दौरान जैतिया फिरोजपुर के ग्राम पंचायत प्रशासक ठाकुर मनवीर सिंह, डीलर राकेश कश्यप, राजेंद्र सिंह, रोहन कश्यप, रविंद्र सिंह, निसार अहमद, अनिल शर्मा आदि ग्रामीण भी रहे। वहीं लेखपाल तेजपाल सिंह ने बताया कि रामपुर जिले के स्वार तहसील क्षेत्र के ग्राम मेहंदीपुर का पुल का प्रकरण निकला जबकि बांहपुर गांव में कोई पुल बनने की बात निराधार निकली। साथ ही तहसीलदार ने जैतिया फिरोजपुर गांव के लकड़ी के पुल का भी निरीक्षण कर जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed