फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The company's contract ended, the neighborhoods were plunged into darkness

Moradabad News: ड्रोन उड़ने की दहशत में रातभर जागे शहरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The company's contract ended, the neighborhoods were plunged into darkness
मुरादाबाद। ड्रोन की दहशत गांवों से लेकर शहर तक फैल गई है। लाइनपार में सोमवार की रात लोगों ने ड्रोन उड़ने का शोर मचाते हुए रातभर लाठी डंडे के साथ पहरा दिया। इधर पुलिस भी किसी अनहोनी की आशंका में गश्त करने में जुटी रही। पुलिस को अभी तक कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


ड्रोन उड़ने के शक में मूंढापांडे, कांठ डिलारी, बिलारी सहित अन्य क्षेत्रों के लोग कई दिनों से रात में पहरा दे रहे हैं। लाइनपार के एकता कॉलोनी निवासी अनिल सिंह और कौशल ने बताया कि सोमवार रात दस और 11 बजे के बीच आसमान में उन्होंने ड्रोन उड़ते हुए काफी नजदीक से देखा था। इसी कारण मोहल्ले के लोग लाठी डंडा लेकर पहरा देने के लिए तैयार हो गए। शक है कि ड्रोन से रैकी करने के बाद चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि कॉलोनी में किसी घर में अभी तक चोरी की वारदात नहीं हुई है।
विज्ञापन

इधर चोरी के शक में मूंढापांडे क्षेत्र में लोगों ने एक चालक को पीट दिया था। स्थानीय पुलिस लोगों को भरोसा दिला रही है कि यह अफवाह है। इससे ग्रामीणों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। दो दिनों से शहर के मझोला, कटघर क्षेत्र, सिविल लाइंस क्षेत्र में लोग ड्रोन उड़ने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर रहे हैं लेकिन किसी के पास ठोस प्रमाण उपलब्ध नहीं है। लोग साक्ष्य के तौर पर सोशल मीडिया में देखने की बात कह रहे हैं। इधर पुलिस भी सच तक पहुंचने के लिए गांवों गांवों में संपर्क और जागरूकता अभियान चला रही है। एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह का कहना है कि शहर के लोगों को इस प्रकार की अफवाह से बचना चाहिए। लोग अनपढ़ों की तरह तर्क दे रहे हैं। कोई ड्रोन से रैकी कर कैसे चोरी करेगा। लोगों को समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00


संदिग्ध गतिविधि : रात भर जाग कर पहरा दे रहे हैं ग्रामीण

कांठ। ड्रोन के साथ ही छजलैट और कांठ के कई गांवों में अज्ञात की संदिग्ध गतिविधियों का भी खूब शोर मच रहा है। सोमवार की रात भी कई गांवों के ग्रामीणों ने गांवों के पास अज्ञात की संदिग्ध गतिविधि दिखने की बात कही है। ग्रामीण पूरी-पूरी रात जागकर लाठी डंडों के साथ टोलियां बनाकर खुद पहरेदारी करते हैं। हालांकि पुलिस भी रातभर गश्त पर रहती है। कैसी भी सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंचती है। वहीं सजग रहने के साथ जागरूक भी किया जा रहा है। दूसरी ओर सोमवार की रात कांठ नगर के मोहल्ला घोसीपुरा और पट्टीवाला में भी अज्ञात व्यक्तियों का देखे जाने का शोर मचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed