{"_id":"69ea85c30ed934947707e0b5","slug":"the-company-that-killed-the-mother-and-brother-by-beating-them-with-a-stake-is-a-bsc-graduate-moradabad-news-c-15-mbd1057-885579-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खूंटे से पीटकर मां और भाई की हत्या करने वाली युवती बीएससी पास है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खूंटे से पीटकर मां और भाई की हत्या करने वाली युवती बीएससी पास है
विज्ञापन
कांठ। मां और भाई को खूंटे से पीट-पीटकर मार डालने वाली युवती ने तीन साल पहले ही बीएससी की थी। दसवीं और बारहवीं में भी उसके अच्छे नंबर थे। घर के काम में भी अपनी मां का हाथ बंटाती थी। लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। लेकिन जनवरी से वह ज्यादा परेशान थी। मानसिक रूप से बीमार हो गई थी। कभी ठीक रहती थी और अचानक आपा खो देती थी। किसी पर भी हमला कर देती थी। परेशान होकर घर वाले उसे बांध देते थे। बुधवार की शाम को उसने हाथ और पांव में बंधी रस्सी खोली और घर के आंगन में मां और भाई को खूंटे से पीट-पीटकर मार डाला। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कांठ थाना क्षेत्र के भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर की रहने वाली मुन्नी देवी (56) के पति मदन सिंह की चार साल पहले ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। घर में मुन्नी देवी अपने बेटे राजीव, अर्जुन (22), बेटी सोनिया, कविता और 23 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बेटी के साथ रहती थी। छोटा बेटा अर्जुन लिंटर डालने वाली मशीन पर काम करता है। बुधवार को मानसिक रूप से कमजोर युवती ने भाई अर्जुन और मां मुन्नी देवी की खूंटे से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खून से सना खूंटा लेकर गांव घूमी और मंदिर पर पहुंच गई। जहां से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
इस मामले में पुलिस ने बड़े भाई राजीव की तहरीर पर युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्यारोपी युवती का मेडिकल कराया। इसके बाद उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकारते हुए बताया है कि वह अपने परिजनों से परेशान थी। यह लोग उसे बांधकर रखते थे और मारपीट भी करते थे। मंगलवार को भाई अर्जुन ने उसका फोन भी छीन लिया था। मां ने भी उसे खूब डांटा और मारपीट भी की थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। परिवार वालों ने बताया कि वह पढ़ने में अच्छी थी। तीन साल पहले ही बीएससी की थी। लेकिन जनवरी से उसकी मानसिक स्थिति बीच-बीच में बिगड़ जाती थी।
विज्ञापन
खूंटे के हमले से फट गई थी मां बेटे के सिर की हड्डी
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार को कांठ थाने की पुलिस ने मुन्नी और उसके बेटे अर्जुन के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अर्जुन पर 11 वार किए गए थे जबकि उसकी मां मुन्नी के सिर पर नौ वार किए गए थे। जिससे मां बेटे के सिर की हड्डियां टूट गई थीं और ब्रेन फट गया था। अर्जुन की पसलियां भी टूट गई थीं।
भाई बोला, एक लड़की दो हत्याएं कैसे कर सकती है
कांठ। युवती के भाई राजीव ने वैसे तो थाने में अपनी बहन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें किसी अन्य व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया है लेकिन वह बार बार बोल रहा है कि लड़की अकेले कैसे दो हत्याएं कर सकती है। इसमें कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
दूसरे दिन भी पुलिस ने किया मौका मुआयना
कांठ। बृहस्पतिवार को भी पूरा दिन पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी रही। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने वारदात स्थल पर पहुंचकर फिर से मौका मुआयना किया और परिजनों के बयान दर्ज किए। एसएचओ ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त खूंटा और सरिया को भी बरामद कर लिया गया है। संवाद
गांव में पसरा रहा सन्नाटा
कांठ। क्षेत्र के गांव भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर में मां-बेटे की हत्या किए जाने की वारदात के दूसरे दिन भी क्षेत्र में सनसनी रही। इधर गांव की रास्तों में भी सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि दबी जुबां में ग्रामीण इस वारदात की चर्चा करते रहे, लेकिन गांव में रोज की तरह का माहौल दिखाई नहीं दिया। शाम ढलते ही दूसरे दिनों के मुकाबले ग्रामीण पहले ही अपने घरों में चले गए थे। संवाद
जनवरी से ज्यादा परेशान थी युवती
कांठ। गांव भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर में अपनी ही मां और भाई को खूंटे और सरिया से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने युवती पुलिस के अनुसार जनवरी के महीने से ज्यादा बीमार थी। परिवार के लोग अधिकतर उसे घर में बांधकर ही रखते थे। हालांकि गांव व परिवार वालों ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी और काफी समझदार थी लेकिन जब उसकी तबीयत बिगड़ती थी तो वह अपना आपा खो देती थी। संवाद