फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Commissioner visited the leopard-affected village of Lalapur Peepalsana.

Moradabad News: कमिश्नर ने किया तेंदुआ प्रभावित गांव लालापुर पीपलसाना का दौरा

Sat, 05 Sep 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 05 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The Commissioner visited the leopard-affected village of Lalapur Peepalsana.
सुरजन नगर। तेंदुए की लगातार बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए शुक्रवार को कमिश्नर संगीता सिंह ने ग्राम लालापुर पीपलसाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में तेंदुए की निगरानी और पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरों तथा निगरानी डिवाइस का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।कमिश्नर ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए की गतिविधियों और अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निगरानी व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखने तथा तेंदुए की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान कमिश्नर ने गांव के किनारे जंगल में रहे ग्रामीणों से भी बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले खेतों और जंगल की ओर न जाने, विशेषकर शाम और रात के समय सावधानी बरतने तथा तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा।
विज्ञापन

कमिश्नर ने इसके बाद अस्थायी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा तेंदुए की गतिविधियों की सूचना तत्काल वन विभाग एवं प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को भी प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। व ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने जंगल के रास्ते में रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था, कच्चे रास्तों को पक्का कराने और गांव में रात भर बिजली सुचारू रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारियों को गांव में लगातार निगरानी रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर के दौरे से ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।

एसडीएम वेद प्रकाश पाण्डेय, डीएफओ विनय कुमार, सीओ आशीष प्रताप, थाना प्रभारी मनोज परमार, ओमकार सिंह, वन विभाग के संजय कुमार, पीयूष जोशी, केपी सिंह, ग्रामीण पूर्व प्रधान इरफान अहमद, ओमवीर सिंह, मोहम्मद रफी सलमानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed