फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The city's intersections and roads will be made beautiful with Rs 46 crore.

Moradabad News: 46 करोड़ रुपये से सुंदर बनेंगे शहर के चौराहे व मार्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
The city's intersections and roads will be made beautiful with Rs 46 crore.
मुरादाबाद। अवस्थापना निधि के करीब 46 करोड़ रुपये से शहर के कुछ प्रमुख चौराहों को आकर्षक बनाया जाएगा। यातायात को बेहतर बनाने के लिए कुछ प्रमुख मार्गों का भी कायाकल्प होगा। यह निर्णय मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एमडीए सभागार में बृहस्पतिवार हुई अवस्थापना समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के हनुमान मूर्ति तिराहा, काशीपुर तिराहा, रामपुर रोड जीरो प्वाइंट, रामपुर दोराहा आदि स्थानों व चौराहों को सुंदर बनाया जाएगा। कांठ रोड हरथला आदि के उच्चीकरण का काम भी किया जाएगा। नगर निगम के साथ मिलकर एमडीए यह कार्य कराएगा। बैठक में करीब 46 करोड़ रुपये के अवस्थापना संबंधी कार्यों पर स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही दो महायोजना मार्गों (नया मुरादाबाद को रिंग रोड से जोड़ने, टीडीआई सिटी को वेव मॉल से जोड़ने वाले मार्ग) को भी मंज़ूरी दी गई है। निर्माणाधीन आंबेडकर पार्क के शेष कार्यों के लिए भी एक करोड़ रुपये तथा सेकेंड फेज में लाइब्रेरी कम किड्स जोन बनाने के लिए सवा तीन करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया। एकता विहार नाले के अवशेष कार्यों के लिए भी 13 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed