फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The chairman asked... tell me how two trains came on the same track.

Moradabad News: चेयरमैन ने पूछा...बताओ एक ट्रैक पर कैसे आ गईं थीं दो ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The chairman asked... tell me how two trains came on the same track.
मुरादाबाद। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुरादाबाद रेल मंडल के अफसरों से सवाल-जवाब किए। उन्होंने पूछा कि खुर्जा में 29 दिसंबर को एक ट्रैक पर दो ट्रेनें कैसे आ गईं थीं। इस दौरान डीआरएम राजकुमार सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान जुटाई जानकारी उनके सामने रखी।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि खुर्जा में यह बड़ी घटना किसी एक विभाग के सुपरवाइजर की लापरवाही से नहीं हुई। इसमें तीन विभागों के कर्मचारियों की गलती सामने आ रही है। हालांकि जांच पूरी हुए बिना किसी को पूर्ण रूप से दोषी नहीं ठहराया गया है। ऑपरेटिंग विभाग के स्तर से लापरवाही अधिक हुई है क्योंकि एक ट्रेन के निकले बिना ही दूसरी को क्लियर सिग्नल दे दिया गया। स्टेशन मास्टर के निर्देश पर कर्मचारियों ने ट्रैक से दूसरी ट्रेन के गुजरने के लिए रास्ता बनाया था। गनीमत रही कि 150 मीटर की दूरी पर दोनों ट्रेनें रुक गईं। रेलवे बोर्ड से निर्देश मिले हैं कि जल्द से जल्द मामले की जांच पूरी कर मुख्यालय भेजी जाए। वहीं मुरादाबाद मंडल के रोजा में हुई घटना पर भी बात की गई। 10 दिन पहले रोजा में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय गरीबरथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को जानकारी दी गई कि वहां दुर्घटना स्थल पर रेलवे का आधिकारिक फाटक नहीं है। दुर्घटना के बाद उस स्थान को चाहरदीवारी कर बंद करा दिया गया है, जिससे कोई और हादसा न हो। इनके अलावा संरक्षा से जुड़े कई और बिदुंओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मानवीय भूल हादसे का कारण न बने। एक ट्रेन में 1000 परिवारों की खुशियां सफर करती हैं, इसलिए बेहद सावधानी व सतर्कतापूर्वक संचालन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीआरएम के हटाए जाने पर अधिकारी रहे खामोश
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन द्वारा खुर्जा मामले का कारण पूछने के बाद माना जा रहा है कि इंजीनियरिंग के अधिकारी संग्रह मौर्य को इसी घटना के कारण डीआरएम पद से हटाया गया है। हालांकि दूसरे दिन भी कोई अधिकारी इस पर खुलकर नहीं बोला। मंडलीय अधिकारियों ने यही कहा कि रेलवे बोर्ड और मंत्रालय स्तर का निर्णय है। इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता। विभागीय सूत्रों का कहना है कि खुर्जा मामले की जांच करने के लिए टीम गठित हो गई है। जल्द रिपोर्ट तैयार कर रेल मुख्यालय को भेजनी होगी।



वर्जन
सीनियर डीसीएम का कहना है कि सीआरबी की वीसी संरक्षा मामलों पर हर माह होती है। संरक्षा को लेकर सभी विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। खुर्जा मामले में अभी जांच बाकी है। इससे पहले कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed