{"_id":"689cfdd09bfbfa2ca90856e3","slug":"the-central-gst-team-arrived-to-investigate-the-closed-mobile-factory-in-kamalpuri-khalsa-kanth-news-c-279-1-mo11005-110600-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कमालपुरी खालसा में बंद मोबाइल फैक्टरी की जांच करने पहुंची केंद्रीय जीएसटी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कमालपुरी खालसा में बंद मोबाइल फैक्टरी की जांच करने पहुंची केंद्रीय जीएसटी की टीम
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम बुधवार को गांव कमालपुरी खालसा पहुंचकर बंद मोबाइल फैक्टरी की जांच की। टीम ने फैक्टरी का ताला खुलवाकर वहां मिले सामान, मोबाइल आदि को देखा।
करीब एक माह पूर्व जीएसटी चोरी की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल फैक्टरी पर ताला लगा दिया था। पुलिस ने एसडीएम के माध्यम से जीएसटी विभाग को मोबाइल फैक्टरी पर जीएसटी चोरी की शिकायत की जांच करने के लिए पत्र भिजवाया था। मोबाइल फैक्टरी के बारे में शिकायत की गई थी कि यहां पर चीन के नकली मोबाइल बनाए जाते हैं। बंद फैक्टरी की पुलिस निगरानी कर रही थी। इस मामले में फैक्टरी का संचालन करने वाले एक इंजीनियर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया था। राज्य जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने यह मामला केंद्रीय जीएसटी विभाग का बताकर जांच करने में मना कर दिया था। उनका कहना था कि इस फैक्टरी का पंजीकरण पहले केंद्रीय जीएसटी में हुआ है इसलिए केंद्रीय जीएसटी के अधिकारी ही इस मामले की जांच करेंगे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल ने जीएसटी विभाग की टीम के जांच के लिए आने की पुष्टि की।
::::::::::::::::::::